पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत

मुख्यमंत्री तेलंगाना के चुनावी दौरे पर

पांचों राज्यों में जीतेंगे, राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान समेत सभी पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और अन्य चुनावी राज्यों में कांग्रेस ने जो गारंटी दी हैं, वो बेहद शानदार हैं।

हैदराबाद। मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत ने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान समेत सभी पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और अन्य चुनावी राज्यों में कांग्रेस ने जो गारंटी दी हैं, वो बेहद शानदार हैं।

गहलोत मंगलवार को हैदराबाद स्थित तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी मुझे नहीं छोड़ती और आगे भी नहीं छोड़ेगी। राजस्थान में चुनावी परिपाटी बदलते हुए एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि राजस्थान में रिवाज बदलने जा रहा है और 3 दिसंबर को परिणाम से भी यह स्पष्ट हो जाएगा। 
 
'मिले हुए हैं बीआरएस और बीजेपी'

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगना में  बीआरएस और बीजेपी, दोनों पार्टियां मिली हुई हैं। एक समय था जब सोनिया गांधी ने बड़ा निर्णय करके तेलंगाना का अलग राज्य बनाने का फैसला लिया था। अगर यहां कांग्रेस की सरकार बनी होती तो तेलंगाना आज न जाने कहां का कहां पहुंच गया होता।

'पेपर लीक पर सख्त कदम उठाए
गहलोत ने राजस्थान के पेपर लीक प्रकरण का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाएं सामने आने के बाद सरकार ने फ़ौरन सख्त कदम उठाए। पेपर लीक पर कानून बनाया और दोषियों को सलाखों के पीछे भिजवाया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं गुजरात और मध्य प्रदेश में भी हुई हैं।

Read More कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी

ईडी, सीबीआई केंद्र के दबाव में

Read More बाइक सवार युवती के टॉप को खींचने का मामला : यह गंभीर अपराध, पढ़िए मामले में लागू होती हैं कौन-कौन सी कानूनी धाराएं

उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी सरकारी जांच एजेंसियां और ज्यूडिशियरी केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही है।

Read More अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे