हिमाचल में भीषण सड़क हादसा : बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा : बस गहरी खाई में गिरी, 14 की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,‘जीत कोच’ नामक निजी बस शिमला से कुपवी की ओर जा रही थी। यह हादसा दोपहर हरिपुरधार के पास उस समय हुआ, जब चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

नाहन। हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक निजी बस लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,‘जीत कोच’ नामक निजी बस शिमला से कुपवी की ओर जा रही थी। यह हादसा दोपहर हरिपुरधार के पास उस समय हुआ, जब चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी मची 
दुर्घटना के समय बस में 40-45 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस के ढलान से नीचे गिरते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर पास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और खाई में उतर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। 

बर्फ के कारण चालक का नियंत्रण हटा
आशंका जताई जा रही है कि सड़क पर जमी बर्फ के कारण चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा क्योंकि वहां एक तीखा मोड़ भी था। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया जा रहा है।

पोश त्योहार के लिए घर लौट रहे थे  
शिमला के कुपवी क्षेत्र में पोश त्योहार मनाया जाता है, जो संक्रांति से पहले आता है। इसी कारण सोलन और शिमला में रहने वाले लोग अपने गांव लौट रहे थे।

Read More रेखा गुप्ता ने किया आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन, कहा- दिल्ली के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देना हमारा लक्ष्य 

पीएम मोदी ने दुख जताया, आर्थिक सहायता का ऐलान 
बस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में लोगों की मौत काफी दुखद है और हादसे में मारे गए लोगों को पीएम रिलीफ फंड से दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे, पीएम ने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है।

Read More सीमा पार 8 शिविरों में 150 आतंकवादी सक्रिय : कश्मीर में स्थिति संवेदनशील, सेना प्रमुख बोले- पाकिस्तान से मिल रहा समर्थन 

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत