आईसीसी अंडर-19 विश्वकप : भारत छठी बार बना चैंपियन, सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया

वैभव का वर्ल्ड कप फाइनल में उच्चतम स्कोर 

आईसीसी अंडर-19 विश्वकप : भारत छठी बार बना चैंपियन, सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया

भारत ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतते हुए फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। भारत ने 412 रन बनाए और इंग्लैंड 311 पर सिमट गया। यह भारत का रिकॉर्ड छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब है।

हरारे। भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (175) के विस्फोटक शतक की बदौलत भारत ने अंडर-19 विश्वकप का खिताब जीत लिया। भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराया। टीम इंडिया का रिकॉर्ड छठा खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर (115) ने शतक जड़ा। पहाडनुमा लक्ष्य लेकर उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही। 19 पर टीम को पहला झटका लगा। जोसेफ मूर्स 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बेन डॉकिंस और बेन मायेस ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। मायेस और डॉकिंस के आउट होते ही इंग्लैंड का मध्यक्रम लुढ़क गया। डॉकिंस ने 56 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। वहीं, मायेस 28 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 45 व कप्तान थॉमस रेव 18 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स मिंटो ने कैलब फाल्कनर के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 80 गेंद में 92 रन की साझेदारी निभाई। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने तीन, दीपेश देवेंद्रन व कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिए।  इससे पूर्व पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही थी। 20 रन पर एरॉन जॉर्ज (9) के रूप में पहला झटका लगा था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन की साझेदारी निभाई। म्हात्रे 51 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।

वैभव का वर्ल्ड कप फाइनल में उच्चतम स्कोर :

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने 175 रन की पारी खेली। पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। वैभव (175) किसी भी आईसीसी टूनार्मेंट फाइनल (अंडर-19 और सीनियर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में 170 रन  बनाए थे।

पारी में सबसे ज्यादा छक्के :

Read More 1 अप्रैल से देशभर में सिर्फ E20 पेट्रोल अनिवार्य, पुराने वाहनों का माइलेज 3-7 प्रतिशत तक घट सकता है

वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पारी में 15 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल के नाम था, जिन्होंने 2008 में नामीबिया के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे। 

Read More नेतन्याहू ने मोदी को दिया अनोखा सरप्राइज : भारतीय कपड़े पहने आए नजर, कहा- मोदी एशिया के शेर

 

Read More यात्रिगण कृपाया ध्यान दें! रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान: लॉन्च किया e-RCT पोर्टल, घर बैठे मिलेगा रेल यात्रियों को मुआवजा

Post Comment

Comment List

Latest News

बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार:  25000 नए पौधों का रोपण,  अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई
राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को बिलाड़ा क्षेत्र की वन भूमि का मुद्दा गूंजा। वन मंत्री संजय शर्मा ने जानकारी दी...
अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर
ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना
अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी