छत्तीसगढ़ में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण : 8 लाख तक के इनाम थे घोषित, साय ने कहा- हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा में आ रहे हैं
नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है
साय ने कहा कि यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की सकारात्मकता का प्रमाण है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 37.50 लाख के इनामी समेत कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर 50 हजार रुपए से लेकर 8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं। हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
साय ने कहा कि यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की सकारात्मकता का प्रमाण है। नियद नेल्लानार जैसी योजनाओं ने विश्वास जगाया है, जिससे लोग हिंसा छोड़कर विकास की मुख्यधारा में आ रहे हैं। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनरुत्थान के लिए हम पूर्णत: संकल्पित हैं। डबल इंजन की सरकार 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comment List