वायु सेना के सटीक हमले ऑपरेशन सिंदूर में मील का पत्थर : स्वदेशी हथियारों ने ऑपरेशन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, वायु सेना प्रमुख बोले- दुश्मन के इलाके में किए सटीक प्रहार 

सभी स्तरों पर अधिकारी आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे 

वायु सेना के सटीक हमले ऑपरेशन सिंदूर में मील का पत्थर : स्वदेशी हथियारों ने ऑपरेशन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, वायु सेना प्रमुख बोले- दुश्मन के इलाके में किए सटीक प्रहार 
वायुसेना प्रमुख ए. पी. सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को वायुसेना की पेशेवर क्षमता और स्वदेशी हथियारों की सफलता का प्रतीक बताया। 93वीं वर्षगांठ पर उन्होंने आधुनिकरण, संयुक्त संचालन, प्रशिक्षण में सख्ती और टीम वर्क पर जोर देते हुए भविष्य की तैयारियों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने वायु योद्धाओं की जवाबदेही और अनुशासन की प्रशंसा की।

हिंडन। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सराहना करते हुए इसे भारतीय वायु सेना की क्षमताओं की सटीकता, पेशेवर कुशलता और ताकत का प्रमाण बताया है।

एयर चीफ मार्शन सिंह ने वायु सेना की 93वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य परेड के बाद वायु योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का परिणाम वायु सेना को गौरव का अहसास कराता है। उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में हमारा प्रदर्शन हमें पेशेवर गौरव से भर देता है और इसने यह साबित कर दिया है कि वायु सेना की ताकत के इस्तेमाल से कैसे कुछ ही दिनों में सैन्य परिणामों को प्रभावी ढंग से आकार दिया जा सकता है। भारत के साहसिक और सटीक हमलों ने राष्ट्रीय चेतना में वायु सेना की आक्रामक कार्रवाई के उचित स्थान को फिर से स्थापित किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वदेशी रूप से विकसित और एकीकृत हथियारों की सफलता ने इस ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वायु सेना प्रमुख ने कहा- स्वदेशी रूप से विकसित और एकीकृत हथियारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुश्मन के इलाके में अंदर तक सटीक और विनाशकारी प्रहार किए। यह घरेलू क्षमताओं में हमारे विश्वास को पुष्ट करता है। ऑपरेशन सिंदूर इस बात का एक ज्वलंत उदाहरण है कि सावधानीपूर्वक योजना, अनुशासित प्रशिक्षण और द्दढ़ निश्चयी कार्यान्वयन के माध्यम से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।

भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण पर प्रकाश डालते हुए एयर चीफ मार्शल सिंह ने संचालन योजनाओं में नई प्रणालियों, हथियारों और उपकरणों के एकीकरण में उल्लेखनीय तेजी की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा- हमारी संचालन योजनाओं में नई प्रणालियों, हथियारों और उपकरणों के एकीकरण की बढ़ी हुई गति एक महत्वपूर्ण सफलता रही है। मैं देख सकता हूं कि वायु योद्धाओं में जवाबदेही और सुरक्षा की संस्कृति बढ़ी है और यह सीधे तौर पर  दुर्घटनाओं और घटनाओं की संख्या में कमी से परिलक्षित हो रही है। उन्होंने कहा- सभी स्तरों पर अधिकारी आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं - असाधारण दूरदर्शिता और सहानुभूति का प्रदर्शन कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक प्रशिक्षण और प्रेरणा मिले।

Read More खान सर को राहत, टीवी पत्रकार की मानहानि याचिका पर कार्रवाई से हाईकोर्ट का इनकार

वायुसेना प्रमुख ने भविष्य की तैयारी और संयुक्त संचालन शक्ति के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा- अपनी विजय और सफलताओं का जश्न मनाते हुए, हमें भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए। हमारी योजनाएं नवीन, व्यावहारिक और अनुकूल होनी चाहिए। हमारा प्रशिक्षण जैसे हम लड़ते हैं, वैसे ही प्रशिक्षण के सिद्धांत पर आधारित होनी चाहिए - ईमानदार, कठोर और उभरती चुनौतियों के लिए प्रासंगिक।

Read More जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर

एयर चीफ मार्शल सिंह ने  एकता और तालमेल के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा- जीत प्रभावी टीम वर्क से मिलती है। हमें अपनी सामूहिक शक्ति का लाभ उठाना चाहिए, तालमेल बढ़ाना चाहिए और न केवल भारतीय वायु सेना के भीतर, बल्कि अन्य रक्षा सेवाओं और संगठनों के साथ भी अपने राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अंतर-संचालन को बढ़ावा देना चाहिए।

Read More केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: इथेनॉल मिले पेट्रोल पर हटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें ताजा भाव

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद