प्रेस की आजादी में भारत की 161वीं रैंकिंग चिंताजनक : भाजपा शासन में प्रेस की आजादी पर लगातार हो रहे है हमले, कांग्रेस ने कहा- कांग्रेस हर निडर पत्रकार के साथ, जो धमकी और सच को दबाने के खिलाफ लड़ रहा है 

180 देशों में हुए सर्वेक्षण में भारत का पिछले साल 161वां स्थान

प्रेस की आजादी में भारत की 161वीं रैंकिंग चिंताजनक : भाजपा शासन में प्रेस की आजादी पर लगातार हो रहे है हमले, कांग्रेस ने कहा- कांग्रेस हर निडर पत्रकार के साथ, जो धमकी और सच को दबाने के खिलाफ लड़ रहा है 

पिछले कुछ वर्षों में प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की गिरती रैंकिंग भाजपा शासन के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खतरनाक क्षरण को दर्शाती है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि विश्व के 180 देशों में हुए सर्वेक्षण में प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की रैंकिंग 161वीं है, जो साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन में प्रेस की आजादी पर लगातार हमले हो रहा है। कांग्रेस ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अपने आधिकारिक एक्स पेज पर एक पोस्ट में कहा कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ऐसे हर निडर पत्रकार के साथ खड़ी है, जो धमकी और सच को दबाने के खिलाफ लड़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत की गिरती रैंकिंग भाजपा शासन के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खतरनाक क्षरण को दर्शाती है।

इसके साथी पार्टी ने एक अखबार में प्रकशित सर्वेक्षण की तालिका भी पोस्ट की है, जिसमें कहा गया है की 180 देशों में हुए सर्वेक्षण में भारत का पिछले साल 161वां स्थान रहा है। पार्टी ने दक्षिण एशिया के देशों में प्रेस की आजादी से जुड़ा आंकड़ा भी दिया है, जिसमें बताया गया है कि विश्व में प्रेस की स्वतंत्रता में नेपाल की रैंकिंग 92, पाकिस्तान की 150 और श्रीलंका की 135 है जबकि भारत की रैंकिंग 161 है। कांग्रेस ने कहा कि भारत में एक लाख से अधिक समाचार पत्र और 36 हजार से ज्यादा साप्ताहिक पत्र प्रकाशित हो रहे हैं। इसके अलावा 380 समाचार चैनल हैं। उद्योगपति अडानी से संबंधित 70 समाचार माध्यम हैं, जिनके 8 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर का धन भगवान का है और इसका उपयोग खस्ताहाल बैंकों को बचाने में नहीं...
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान
GO नहीं कैंसिल : इंडिगो की एक दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज भी नहीं हो पाएगी सामान्य, इंडिगो ने मांगी माफी
पुलकित सम्राट ने की चंकी पांडे की तारीफ, कहा- उनकी मेहनत देखकर हमें खुद सीखने की प्रेरणा मिलती है
कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी CNG पाइपलाइन, आधे घंटे में नियंत्रण
राजस्थान विधान सभा में संसद की तर्ज पर बनेगा सेन्ट्रल हॉल : देवनानी अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- हॉल को महापुरुषों के थ्री-डी चित्रों से किया जायेगा सुसज्जित