वाराणसी में गंगा उफान पर, हिमाचल में फिर फटे बादल, मंदिर और श्मशान डूबे
अस्पतालों में कई फीट पानी भरा
आधे देश में मानसून की मेहरबानी अब भारी पड़ती दिख रही है।
नई दिल्ली। आधे देश में मानसून की मेहरबानी अब भारी पड़ती दिख रही है। मूसलाधार बारिश के चलते उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश में बाढ़ के हालात हो गए हैं।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा में हर घंटे 1 सेंटीमीटर पानी बढ़ रहा है। गंगा 62.65 मीटर पर बह रही है। खतरे का निशान 71.262 मीटर है। महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पानी में डूब गया है और अन्तिम संस्कार छत पर हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। जबलपुर में बरगी बांध के 9 गेट खोले गए हैं। पहले से उफान पर नर्मदा नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। शहडोल में जिला अस्पताल के कई वार्ड में पानी भर गया। छत्तीसगढ़ के सरगुजा रीजन में 10 घंटे तक लगातार बारिश हुई। पूरे इलाके में कई फीट पानी भर गया। सड़क पर खड़े वाहन आधे पानी में डूब गए। एनएच 343 पर सामान से लदा ट्रक गागर नदी में गिर गया। महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी उफान पर है। पंचवटी घाट के कई मंदिर पानी में डूब गए। हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिले में रविवार तड़के बादल फटा। जिसकी वजह से आए बहाव में चंबा में कंघेला नाले पर बना पुल बह गया। मंडी जिले की चौहार घाटी में तीन पैदल पुल बह गए। कुल्लू में मनाली-रोहतांग दर्रे के पास एक अल्टो कार सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई। हादस में चारकी मौत हो गई और एक अन्य घाायल है।

Comment List