भारत की स्मृति मंधाना 6 साल बाद वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंची

जेमिमा रोड्रिग्स 14वें स्थान पर 

भारत की स्मृति मंधाना 6 साल बाद वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर शीर्ष पर पहुंची

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में छह साल बाद फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

दुबई। भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में छह साल बाद फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। मंधाना को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के साथ त्रिकोणीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत यह उपलब्धि हासिल हुई। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2019 में यह मुकाम हासिल किया था। आईसीसी की ओर से मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार मंधाना ने 727 रेटिंग अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट का पछाड़ते हुए नंबर वन का ताज अपने नाम किया है। इंग्लैंड की नई कप्तान नैट सायवर-ब्रंट और दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट 719 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं।

जेमिमा रोड्रिग्स 14वें स्थान पर :

इस सूची में  जेमिमा रोड्रिग्स 14वें और कप्तान हरमनप्रीत कौर 15वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की टैजमिन ब्रिट्स तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में अपने अर्धशतक की बदौलत पांच पायदान की छलांग के साथ 27वें स्थान पर पहुंच गई हैं।  दूसरे मैच में 76 रन बनाने वाली सुने लुस बल्लेबाजों की सूची में सात पायदान की छलांग के साथ 42वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

सोफी एक्लेस्टोन टॉप पर :

Read More अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले किले में तब्दील हुआ इस्लामाबाद : ब्‍लू बुक प्रोटोकॉल लागू, C-130 विमान सहित 10,000 जवान तैनात

एकदिवसीय गेंदबाजी सूची में शीर्ष पर वही स्थिति बनी रही, जिसमें इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और मेगन स्कट से काफी आगे हैं, लेकिन वेस्टइंडीज की स्पिनर एफी फ्लेचर ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट लिए, जिससे वह चार पायदान ऊपर 19वें स्थान पर पहुंच गईं।

Read More पीटर मैग्योर की ऐतिहासिक जीत: हंगरी में 16 साल बाद ट्रंप और पुतिन के शासन का अंत, यूरोपीय संघ से जुड़े कार्यों में निभा चुके हैं भूमिका 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला