ईरान का इजरायल पर जवाबी हमला : 100 मिसाइलें दागी, 41 नागरिक घायल

नागरिकों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे

ईरान का इजरायल पर जवाबी हमला : 100 मिसाइलें दागी, 41 नागरिक घायल
मिसाइल हमलों के बाद वायु रक्षा सायरन सक्रिय हो गए, जिससे लाखों लोगों को एक घंटे से अधिक समय तक सुरक्षित कमरों और आश्रय स्थालों की ओर चले गये।

यरूशलेम। ईरान से मध्य और उत्तरी इजरायल की ओर लगभग 100 मिसाइलें दागी गईं, जिससे 41 लोग घायल हो गए और इमारतों को काफी नुकसान हुआ है। इजरायली सेना और राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा, मैगन डेविड एडोम (एमडीए) ने यह जानकारी दी है। एमडीए ने बताया कि हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, बकि शेष को मामूली चोटें आयीं हैं। उन्होंने कहा कि मिसाइल हमलों के बाद वायु रक्षा सायरन सक्रिय हो गए, जिससे लाखों लोगों को एक घंटे से अधिक समय तक सुरक्षित कमरों और आश्रय स्थालों की ओर चले गये।

इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) के प्रवक्ता एफी डेफ्रिन ने कहा कि अधिकांश मिसाइलों को वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि बताया गया रोकी गयी मिसाइलों के छर्रों से इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हमलों के बाद कहा कि ईरान ने इजरायल में नागरिक आबादी वाले केंद्रों पर मिसाइल दागने की हिमाकत कर खतरे के निशान को पार किया है। उन्होंने ईरान को चेतावनी भरे लहजे में कहा कहा कि हम इजरायल के नागरिकों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और रहेंगे।

उन्होंने कहा कि ईरान को इस तरह के आपराधिक कार्यों के लिए बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। आईडीएफ ने ईरानी मीडिया की उन रिपोर्टों का खंडन किया कि ईरान ने एक इजरायली लड़ाकू विमान को मार गिराया है और उसके पायलट को हिरासत में लिया है। आईडीएफ ने एक अलग बयान में कहा कि उसने पश्चिमी ईरान में ईरानी वायु सेना के ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें तबरीज एयरबेस को नष्ट कर दिया गया था, लेकिन उसने कोई और विवरण नहीं दिया। बयान में कहा गया कि आईडीएफ ने हमले में कई ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों, ड्रोन और सतह से सतह पर मार करने वाले मिसाइल लांचरों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा गया कि आईडीएफ आवश्यकतानुसार काम करना जारी रखने के लिए तत्पर है और लगातार स्थिति का आकलन कर रहा है और घटनाक्रम की जानकारी देना जारी रखेगा।

 

Read More 'बच्चों को दमन नहीं, न्याय चाहिए'... छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में खरगे ने छोड़ा जन्मदिन का जश्न, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई

Tags: missiles

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा  स्विमिंग पूल सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल
5 से 8 फीट गहराई से बच्चों और नए तैराकों की सुरक्षा पर चिंता।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया को मिला नया नेतृत्व, सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए
जयपुर में प्लास्टिक नोटों का ट्रायल : आरबीआई का बड़ा कदम, मौसम के हिसाब से परखी जाएगी करेंसी की मजबूती
फेड मीटिंग से पहले बाजार में हाहाकार : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
ऑफिस टाइम की बारिश बनी आफत, दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान
नगर निगम की अनूठी पहल : शिवालयों में चढ़े पत्र-पुष्प अब नहीं जाएंगे कचरे में, शिवार्पणम के तहत मंदिरों के निर्माल्य से बनेगी जैविक खाद