वक्फ(संशोधन) बिल 2024 के लिए जेपीसी का एलान, 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा सांसद होंगे शामिल

राज्यसभा से 10 सदस्यों के नाम मांगे गए

वक्फ(संशोधन) बिल 2024 के लिए जेपीसी का एलान, 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा सांसद होंगे शामिल

लोकसभा में कल पेश वक्फ(संशोधन) बिल 2024 के लिए हंगामे के बाद जेपीसी का एलान कर दिया गया है।

नई दिल्ली। लोकसभा में कल पेश वक्फ(संशोधन) बिल 2024 के लिए हंगामे के बाद जेपीसी का एलान कर दिया गया है। कानून मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने सदन में जेपीसी के गठन की घोषणा की। संयुक्त संसदीय कमेटी में 21 सांसद लोकसभा के और 10 सांसद राज्यसभा के होंगे। राज्यसभा से जेपीसी में शामिल होने वाले 10 नेताओं के नाम मांगे गए है। जिसके बाद उन्हे शामिल किया जाएगा। 

लोकसभा से ये सदस्य होंगे शामिल
जेपीसी में लोकसभा से जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या, अपराजिता सारंगी, संजय जयसवाल, दिलीप सैकिया, अभिजीत गंगोपाध्याय, डीके अरुणा, गौरव गोगोई, इमरान मसूद, मोहम्मद जावेद, मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी, कल्याण बनर्जी, ए राजा, लावु श्रीकृष्ण देवरायलू, दिलेश्वर कामैत, अरविंद सावंत, सुरेश गोपीनाथ, नरेश गणपत म्हस्के, अरुण भारती और असदुद्दीन ओवैसी शामिल होंगे। 

राज्यसभा से ये 10 सदस्य होंगे शामिल
राज्यसभा से  बृज लाल, डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी, गुलाम अली, डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सैयद नसीर हुसैन, मोहम्मद नदीम उल हक, वी विजयसाई रेड्डी, एम. मोहम्मद अब्दुल्ला, संजय सिंह और डॉ. धर्मस्थल वीरेंद्र हेगड़े शामिल होंगे। 
    

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल