Kashmir News: अनंतनाग मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए चलाया जा रहा अभियान

छिटपुट गोलीबारी भी जारी

Kashmir News: अनंतनाग मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए चलाया जा रहा अभियान

गुरुवार शाम को तीनों अधिकारियों की शहादत के विरोध में घाटी के कई जिलों में मोमबत्ती जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना और पुलिस के तीन अधिकारियों की शदाहत के लिए जम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए चलाया जा रहा अभियान तीसरे दिन में प्रवेश कर गया तथा इस बीच छिटपुट गोलीबारी भी जारी रही।

अधिकारियों ने कहा कि अनंतनाग के कोकरनाग वन क्षेत्र के गारोल में आतंकवादियों को खदेड़ने का अभियान फिर से शुरू हुआ और सुरक्षा बल क्षेत्र की तलाशी के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में विशिष्ट विशेष बल भी शामिल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गुरुवार शाम को अंधेरा होने के बाद ऑपरेशन रोक दिया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार सुबह कहा,''सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को घेर लिया था जिसमें एक स्थानीय आतंकवादी उजैर खान भी शामिल था, जो अधिकारियों को शहीद करने की घटना में शामिल था।

अभी तक किसी भी आतंकवादी के हताहत होने का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Read More विपक्षी सांसदों का प्रदूषण को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन : सरकार से चर्चा कराने की मांग, सोनिया गांधी ने कहा- कैसे लें सांस

बुधवार को आतंकवादियों के साथ हुयी मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल के कमांङ्क्षडग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत ङ्क्षसह और उनके कंपनी कमांडर मेजर आशिष धोनचक तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजामिल भट शहीद हो गए और दो अन्य सैनिक घायल हो गए।

Read More धनबाद में भीषण हादसा : 5 इलाकों में गैस रिसाव से 2 दर्जन से ज्यादा लोग बीमार, बचाव कार्य जारी

सेना ने कहा था कि ऊपरी इलाकों में खोजी दस्तों का नेतृत्व कर्नल मनप्रीत और मेजर आशिष की ओर से किया जा रहा था। आशीष और सुरक्षा बलों के कुछ सदस्य ऊबड़-खाबड़ इलाकों से होकर गुजरे जहां घने पत्ते और झाड़यिां थीं।

Read More 15 करोड़ घरों तक पहुंचा नल से जल : 4 करोड़ में पहुंचाने के हो रहे प्रयास, पाटिल ने कहा- दिक्कतों को दूर करने के हो रहे प्रयास 

सेना ने कहा कि बुधवार दोपहर को सैनिकों पर भारी गोलीबारी हुई। उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादियों से भिड़ गए। इस गोलाबारी में कर्नल मनप्रीत, मेजर आशीष और डीएसपी हुमायूं को गोली लगी जबकि दो अन्य जवान घायल हो गये। बाद में तीनों अधिकारियों ने सेना और सुरक्षा बलों की बेहतरीन परंपराओं को निभाते हुए देश की सेवा में अपनी जानें दे दीं।

गुरुवार शाम को तीनों अधिकारियों की शहादत के विरोध में घाटी के कई जिलों में मोमबत्ती जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद