खरगे का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- विशेषण बदलते रहे, लेकिन सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलीं

बेरोजगारी, पेपर लीक और महंगी शिक्षा से देश के युवा परेशान

खरगे का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- विशेषण बदलते रहे, लेकिन सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलीं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को राजनीतिक प्रचार करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष को नए-नए विशेषण देती है, लेकिन बेरोजगारी, पेपर लीक और महंगी शिक्षा जैसी युवाओं की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं करती।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार को असफल बताते हुए कहा है कि सरकार अपनी नाकामियां छिपाने के लिए विपक्ष को साल-दर-साल नये-नये विशेषण देते रहे हैं लेकिन चुनौतियों के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है। खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि एसआरसीसी जाना देश के युवाओं, शिक्षा और उनके भविष्य पर संवाद का एक अवसर था, लेकिन युवाओं के सवालों का सामना करने के बजाय प्रधानमंत्री का भाषण फिर राजनीतिक प्रचार में बदल गया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवालों को दबाने के लिए विपक्ष को नए-नए विशेषण दिए जाते हैं, ताकि सरकार की अपनी नाकामियां छिपी रहें। उन्होंने 'नाराज़ फूफा', 'दिमागी नक्सल', 'अर्बन नक्सल', 'खान मार्केट गैंग', 'आंदोलनजीवी' और 'परजीवी' जैसे विशेषणों का उल्लेख किया और कहा कि इस तरह की विशेषण विपक्ष के लिए इस्तेमाल होते रहे हैं। खरगे ने कहा कि विशेषण बदलते रहते हैं, लेकिन सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलतीं। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना 'रिपोर्ट कार्ड' दिखाया, लेकिन देश का युवा भी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा है। इसमें बेरोजगारी, वर्षों से अटकी सरकारी भर्तियां, पेपर लीक से परेशान विद्यार्थी, महंगी होती शिक्षा, घटते छात्रवृत्ति अवसर और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर बढ़ता दबाव शामिल है। उन्होंने कहा सरकार को 'छात्रों की गूंज' सुननी चाहिए, क्योंकि इधर-उधर की बातों से समाधान नहीं निकलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

संयुक्त निदेशक के लॉकर से 1.46 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण मिले, नौ बैंक खातों में 64.26 लाख रूपए संयुक्त निदेशक के लॉकर से 1.46 करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण मिले, नौ बैंक खातों में 64.26 लाख रूपए
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण के पारिवारिक बैंक लॉकर की...
दिल्ली के सत्य निकेतन में अचानक गिरी इमारत: मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
ऑनलाइन राजस्व सेवाओं में तेजी लाएं, लंबित मामलों का तत्काल करें निष्पादन : डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल
निर्दलीयों का दम: दो चुनावों में बदला जयपुर निगम का सियासी गणित, 2020 में 23 निर्दलीय पहुंचे थे निगम, 2026 में टिकट कटने से बागियों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की चिंता
जयपुर के गायक रंजीत राजवाड़ा ने रचा इतिहास, लॉयड्स ऑफ लंदन की पुरानी पुस्तकशाला में गजल प्रस्तुति देकर बढ़ाया शहर का गौरव
खरगे का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- विशेषण बदलते रहे, लेकिन सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलीं
पंजाब के ‘रण’ में राजस्थान के दो योद्धा आमने-सामने: बघेल को असम, सुरजेवाला को गुजरात, भगत को छत्तीसगढ़, प्रसाद को महाराष्टÑ और मोहन को आंध्रप्रदेश का सौपा प्रभार