कोरोना : देश में पांच और मरीजों की मौत, सक्रिय मामलों की संख्या 4026 पहुंची

मौत होने से मृतकों की संख्या 37 पहुंच गई

कोरोना : देश में पांच और मरीजों की मौत, सक्रिय मामलों की संख्या 4026 पहुंची

देशभर में कोराना संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या मंगलवार सुबह बढ़कर 4026 तक पहुंच गई

नई दिल्ली। देशभर में कोराना संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या मंगलवार सुबह बढ़कर 4026 तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से 5 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 37 पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4026 पहुंच गई। अभी तक 2700 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक जनवरी से अब तक 37 लोगों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 65 सक्रिय मामले सामने आए हैं और 512 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन इस अवधि के दौरान 5 और मरीजों की जान चली गई। जिन 5 मरीजों की मौत हुई उनमें केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के एक-एक, महाराष्ट्र के दो मरीज हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड की स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए या फिर मास्क का इस्तेमाल करने तथा कोरोना के नियमों का पालन करने को कहा है।

Read More राजस्थान बजट 2026-27 : जलदाय विभाग में 3 हजार संविदाकर्मियों की होगी भर्ती, सभी लोगों को मिलेगा फ्री ईलाज; किसानों का कर्ज होगा माफ

कुल सक्रिय मामलों के सबसे अधिक 1416 केरल में और उसके बाद 494 महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में 393 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा गुजरात में 397, पश्चिम बंगाल में 372, कर्नाटक में 311, तमिलनाडु में 215, उत्तर प्रदेश में 138, राजस्थान में 75, हरियाणा में 44, आंध्र प्रदेश में 28, पुड्डुचेरी में 27,  मध्य प्रदेश में 21, झारखंड, छत्तीसगढ और बिहार में 11-11, ओडिशा में 15, जम्मू-कश्मीर और पंजाब नौ-नौ, गोवा में आठ, असम में 6, सिक्किम और तेलंगाना में चार-चार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तीन, मिजोरम में दो और चंड़ीगढ़ में कोरोना के दो सक्रिय मामले हैं।

Read More राजस्थान बजट 2026-27 : किसानों को मिलेगा ब्याज मुक्त लोन, बकाया राशि जमा करने पर ब्याज में 100% की छूट; तारबंदी के लिए मिलेगी सब्सिडी 

Post Comment

Comment List

Latest News

जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
जनहानि की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने बताई शीघ्र मरम्मत की दरकार।
असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला
विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला
सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज : लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की देश की पहली रक्षा औद्योगिक रणनीति की घोषणा, आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने पर जोर 
एआई इम्पैक्ट समिट की बढ़ी तारीख : अब 21 फरवरी तक चलेगा एक्सपो, समिट में एआई रोबोट के डांस सहित कई इनोवेशन बने आकर्षण का केंद्र