''चलो दिल्ली'' मार्च से पहले खड़गे के आवस पर इंडिया गठबंधन का मंथन, महाभियोग कार्यक्रम की रणनीति तय

नागरिक समाज और एसआईआर से प्रभावित लोग भी होंगे शामिल

''चलो दिल्ली'' मार्च से पहले खड़गे के आवस पर इंडिया गठबंधन का मंथन, महाभियोग कार्यक्रम की रणनीति तय
1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'सार्वजनिक महाभियोग' की रूपरेखा तय की गई। पूर्व स्पीकर मीरा कुमार की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में खरगे प्रस्ताव और राहुल गांधी अंतिम संबोधन देंगे।

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को यहां रामलीला मैदान में होने वाली रैली से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर गुरुवार को विपक्षी दलों के नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जनता की अदालत में महाभियोग' कार्यक्रम की तैयारियों और इसकी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद गौरव गोगोई, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माँझी, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन, समाजवादी पार्टी के हरेंद्र मलिक, माकपा के जॉन ब्रिटास और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और मणिकम टैगोर सहित इंडिया गठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके बाद इंडिया गठबंधन के घटक दलों की ओर से एक-एक प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आरोपपत्र भी प्रस्तुत किया जायेगा। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अंत में संबोधित करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम में नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से प्रभावित लोगों को भी शामिल किये जाने की संभावना है। विपक्षी दल इसे संसद की कार्यवाही की नकल के बजाय सार्वजनिक मंच पर मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज के खिलाफ जवाबदेही तय करने की पहल के रूप में पेश करना चाहते हैं। बैठक के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के सार्वजनिक महाभियोग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारियां अच्छी तरह चल रही हैं। इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने इस विषय पर विस्तार से चर्चा की और कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला: मुंबई पुलिस ने अनमोल से पूछताछ के लिए केंद्र से मांगी मंज़ूरी, जांच को गोपनीय रखने पर जोर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला: मुंबई पुलिस ने अनमोल से पूछताछ के लिए केंद्र से मांगी मंज़ूरी, जांच को गोपनीय रखने पर जोर
मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की हिरासत में पूछताछ के लिए केंद्र सरकार...
दीपावली पर किसानों की झोली में 345 करोड़, नौ जिलों को राहत, लंबे समय से अटके फसल बीमा दावों का हुआ भुगतान
करवा चौथ पर चांद नहीं दिखे तो क्या करें? व्रत खोलने को लेकर पंडितों की अलग-अलग राय
आखिर क्यों धीरेंद्र शास्त्री करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’? जानें पूरा मामला
राजस्थान संपर्क 181 पर 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, आलोक गुप्ता ने अधिकारियों को लगाई फटकार
31 अक्टूबर को प्रहलाद जोशी, 5 नवंबर को अश्विनी वैष्णव आएंगे जयपुर रन फॉर यूनिटी में शामिल होंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री
जयपुर की कानून-व्यवस्था चौपट, अपराधों से आमजन में दहशत : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना