राहुल गांधी से मिले एलआईसी एजेंट : जीवन बीमा में किए गए बदलावों को वापस लेने की मांग, विपक्ष के नेता से किया सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह

नए नियम थोपे गए है, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए

राहुल गांधी से मिले एलआईसी एजेंट : जीवन बीमा में किए गए बदलावों को वापस लेने की मांग, विपक्ष के नेता से किया सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह

भारतीय जीवन बीमा निगम( एलआईसी) एजेंटों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम( एलआईसी) एजेंटों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने के साथ ही रामलीला मैदान में जबरदस्त प्रदर्शन कर सरकार से जीवन बीमा संबंधित हाल में किए गए बदलावों को वापस लेने की मांग की। एलआईसी एजेंटों का प्रतिनिधित्व करने वाले 4 अखिल भारतीय यूनियनों के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में गांधी से मुलाकात की और कहा कि सरकार ने एजेंटों के प्रति न्याय नहीं कर रही है और उन पर शिकंजा कस रही है जिसके कारण उन्हें दिक्कत हो रही है। उन्होंने गांधी से सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया और कहा कि जो नए नियम थोपे गए है, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए।

इस बीच एजेंटों के एक अन्य संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ एलआईसी एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में देशभर से आये 12 हजार से अधिक एजेंटों ने यहां रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया और कहा कि बीमा धारकों पर जीएसटी नहीं लगना चाहिए और बीमा करने की उम्र 50 वर्ष नहीं बल्कि 55 वर्ष की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारी एजेंटों ने कहा कि एजेंटों के वित्तीय अधिकारों को सरकार बीमा अधिनियम 1938 के तहत संसद के माध्यम से बहाल करे और एजेंटों की जो भी समस्याएं हैं उनके समाधान में सरकार की भागीदारी हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास ईरानी युद्धपोत के चालक दल और नागरिक कोच्चि से रवाना : कोलंबो से आया विशेष चार्टर्ड विमान, केरल में था उनका अस्थायी प्रवास
ईरानी नौसैनिक पोत के 107 नाविक और 33 ईरानी नागरिक कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार्टर्ड विमान द्वारा आर्मेनिया की...
अमेरिका ने की घोषणा : ईरानी नेतृत्व की जानकारी देने वाले को मिलेगा एक करोड़ डॉलर का ईनाम, ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अधिकारियों को किया लक्षित
वैश्य समाज की मंथन बैठक : समाज में एकता और विकास पर चर्चा, मुख्यमंत्री ने वैश्य समाज को बताया देश की आर्थिक रीढ़ 
जयपुर-किशनगढ़ एनएच-48 का होगा 6 लेन उन्नयन : 910.90 करोड़ की स्वीकृति, यात्रा समय होगा आधा
पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
नासिक में बीच सड़क पलटा ठेला : लोगों ने पेश की मानवता की मिसाल, आपके भीतर की संवेदनाओं को झकझोर देगी वीडियो; हरी बत्ती भी नहीं डिगा पाई लोगों का ईमान
पाक के सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान का हमला : एयर स्ट्राइक का बदला बताया, सैनिकों के आवासीय इलाकों को नुकसान