बिहार में 43 से 137 तक सीटें मांग कर एलजेपी ने पैदा की हलचल

बीस सीटों पर तो कभी नहीं मानेंगे चिराग

बिहार में 43 से 137 तक सीटें मांग कर एलजेपी ने पैदा की हलचल

फॉर्मूले  के तहत जदयू 102, भाजपा 101, लोजपा 20, उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 10, जीतन राम मांझी की हम 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

पटना। चिराग पासवान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एनडीए में एक बड़ी हलचल पैदा कर रहे हैं। वे 43 से 137 सीटों की मांग कर एनडीए नेतृत्व के सामने बड़ा संकट खड़ा कर रहे हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर हलचल है। हर दल ज्यादा से ज्यादा सीटें पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। एनडीए के बीच सीट शेयरिंग फाइनल होने की चचाअरं के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने फिर बड़ा दावा किया है। पार्टी ने 43 से लेकर 137 सीटों तक के लिए अपनी दावेदारी जताई है। एनडीए के लिए इस बार चिराग को मनाना आसान नहीं लग रहा। चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी (रामविलास) के बिहार प्रभारी और सांसद अरुण भारती ने सीटों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और मेरी राय है कि 43 से 137 सीटों के बीच में ही सीटें सम्मानजनक होंगी। हालांकि उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत राय भी बताया।

बीस सीटों पर तो कभी नहीं मानेंगे चिराग
अरुण भारती ने अपनी इस मांग के समर्थन में दलील दी कि 2015 में हम 43 सीटों पर चुनाव लड़े थे और 2020 में 137 सीटों पर मैदान में उतरे थे। ऐसे में इन दोनों के बीच की सीटें ही हमारे लिए सम्मानजनक होंगी।  भारती ने उन खबरों का खंडन भी किया, जिसमें एनडीए के सीट शेयरिंग फामूर्ले में एलजेपी को 20 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। अरुण भारती ने कहा कि यह पहली बार होगा, जब हमारी पार्टी जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। 

फिलहाल सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला नहीं
गठबंधन के बड़े दलों की जिम्मेदारी है कि वे सबको सम्मान देकर साथ में चलें। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल सीट शेयरिंग पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। भारती का कहना है कि ये चुनाव बिहार में अगले डेढ़-दो दशक की राजनीति को तय करेगा। अगले डेढ़-दो दशक तक बिहार का नेता कौन होगा, यह इस चुनाव से तय होगा। हम बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को लोगों तक ले जा रहे हैं। इसी के तहत चिराग पासवान 4 सितम्बर को मुजफ्फरपुर में नव संकल्प महासभा में 9 जिले के लोगों को संबोधित करेंगे। इस चुनाव में लोकजनशक्ति पार्टी(रामविलास) चिराग को बिहार का सबसे महत्वपूर्ण नेता के रूप में स्थापित करना चाहती है। ताकि बाद में उन्हें कई वर्षों तक मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा सके। एलजेपी भले ही एनडीए के सीट बंटवारे में 20 सीटें मिलने की खबरों को गलत बता रही हो, लेकिन विश्वस्त सूत्रों का दावा है कि सीटों का फैसला लगभग हो गया है। फॉर्मूले  के तहत जदयू 102, भाजपा 101, लोजपा 20, उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 10, जीतन राम मांझी की हम 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प