सिवान लूटकांड : मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, बोलें-''घबराइए नहीं, अगर कानून के साथ खिलवाड़ करेंगे तो...'' 

मंत्री दिलीप जायसवाल की कड़ी चेतावनी

सिवान लूटकांड : मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, बोलें-''घबराइए नहीं, अगर कानून के साथ खिलवाड़ करेंगे तो...'' 

सिवान लूट की घटना पर उद्योग मंत्री व बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपराधियों को चेताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को “ऊपर भेज दिया जाएगा।” उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि जनता ने चुनाव में उन्हें करारा जवाब दिया है।

सिवान। सिवान लूट की घटना पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कड़ा रूख अपनाते हुए बयान दिया है और खुले शब्दों में अपराधियों को चुनौती दी है। दरअसल, दिलीप जायसवाल ने अपने बयान में कहा है कि, ''घबराइए मत, अगर कोई भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करेगा, तो उन अपराधियों को ओर उनका साथ देने वालों को उपर भेज दिया जाएगा''। इसके साथ ही दिलीप जायवाल ने कांग्रेस की बैठक में हुए हंगामें पर निशाना साधते हुए कहा कि, '' ये तो होना ही था अब कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं बचा है जिससे वो अपनी इज्जत बचा सके''क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता के साथ है ये तो उन्होंने देख ही लिया होगा।

इसके आगे दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने ''वोट चोर गद्दी छोड़'' का आरोप लगाकर बिहार का माहौल खराब किया था, जिसका जवाब हमने नहीं ​बल्कि जनता ने दिया और उनको इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव के मीडिया के सामने नहीं आने के मुद्दे पर कहा कि, आरजेडी की ये बहुत ही शर्मनाक हार है जिसके कारण आरजेडी अपना मुंह नहीं दिखा पा रही है तो वो अब मीडिया के सामने कैसे आएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन