दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव से बाहर नहीं: अब इस कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने ही उठा दिए सवाल

2003 के ऐतिहासिक निर्णय पर पुनर्विचार के लिए बड़ी पीठ गठित

दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव से बाहर नहीं: अब इस कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने ही उठा दिए सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से रोकने वाले कानूनों की प्रासंगिकता पर बड़ा सवाल उठाया है। अदालत ने घटती प्रजनन दर और बदलते जनसांख्यिकी परिदृश्य का हवाला देते हुए 2003 के ‘जावेद बनाम हरियाणा’ फैसले पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेज दिया।

नई दिल्ली। देश में दो से अधिक बच्चे होने पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने से रोकने वाले कानूनों की प्रासंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। अदालत ने कहा कि बदलती जनसंख्या परिस्थितियों और घटती प्रजनन दर को देखते हुए ऐसे प्रतिबंधों के पीछे दिया जाने वाला तर्क अब पहले जैसा प्रभावी नहीं रह गया है। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि वर्ष 2003 में भारत की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) करीब 3 थी, जो अब घटकर 1.9 रह गई है। यह 2.1 के प्रतिस्थापन स्तर से भी कम है। अदालत के मुताबिक, इस स्थिति में भविष्य में बुजुर्ग आबादी बढ़ने और कामकाजी लोगों की हिस्सेदारी घटने जैसी चुनौतियां सामने आ सकती हैं।

पीठ ने 2003 के जावेद बनाम हरियाणा राज्य फैसले पर दोबारा विचार की जरूरत जताते हुए मामला बड़ी पीठ को भेज दिया। उस फैसले में हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत दो से अधिक जीवित बच्चे होने पर चुनाव लड़ने की अयोग्यता को संवैधानिक ठहराया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी कहा कि ऐसे प्रतिबंधों से नागरिकों का एक पूरा वर्ग राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित हो सकता है, जबकि बच्चों की संख्या का किसी व्यक्ति की सार्वजनिक पद संभालने की योग्यता से सीधा संबंध नहीं है।

इसी मामले में पीठ ने महाराष्ट्र की पूर्व सरपंच मंगला भीमराव की अयोग्यता भी रद्द कर दी। उन्हें तीसरे बच्चे के जन्म के कारण चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया था। अब इस मुद्दे पर बड़ी पीठ का फैसला महत्वपूर्ण होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 51 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता विकसित, 34 माह में 28 गीगावाट का इजाफा राजस्थान में 51 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता विकसित, 34 माह में 28 गीगावाट का इजाफा
दिल्ली में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में सोमवार को राजस्थान राज्य सत्र का आयोजन किया गया। पिछले...
क्या अब कभी नहीं होगी रात? अंतरिक्ष में शीशे लगाकर ये अमेरिकी कंपनी करने वाली है कुछ ऐसा जिसके बारे में सोचकर ही आ जाएगा पसीना
मुद्रा बाजार अपडेट: अमेरिकी चुनाव नतीजों से पहले डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 94.61 के स्तर पर पहुंचा
मंजू शर्मा ने संभाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की कमान, भजनलाल शर्मा और अश्विनी वैष्णव समेत नेता होंगे शामिल
क्या वास्तव में ग्रीन पटाखे पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं? जानिए 40 प्रतिशत कम प्रदूषण के दावे की सच्चाई
बजट खर्च और प्राप्तियों का ऑनलाइन मिलान 16 नवंबर तक करना होगा अनिवार्य, वित्त विभाग ने दिए निर्देश 
''पैसों के लालच में बेटे-बहू बने हत्यारें'' खूनी बेटे ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी, दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा मातम