एनआईए ने यूट्यूबर ज्योति को हिरासत में लिया : इंस्टाग्राम अकाउंट भी किया बैन 

आतंकी हमले से पहले गई पहलगाम 

एनआईए ने यूट्यूबर ज्योति को हिरासत में लिया : इंस्टाग्राम अकाउंट भी किया बैन 

इस बीच, ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन किया गया है और रविवार की रात हिसार पुलिस ने ज्योति के घर की तलाशी ली।

हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को अपनी हिरासत में लिया। एनआईए की एक टीम हिसार पहुंची और ज्योति को हिरासत में लेकर चंडीगढ़ गई। इस बीच, ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन किया गया है और रविवार की रात हिसार पुलिस ने ज्योति के घर की तलाशी ली।

आतंकी हमले से पहले गई पहलगाम 
हिसार पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि ज्योति पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी। वह पहलगाम, गुलमर्ग, डल लेक, लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक तक गई थी। पैंगॉन्ग चीन से लगी लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल से सटा हुआ है। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर इन जगहों के वीडियो शेयर किए हैं।

यूपी से व्यापारी गिरफ्तार
उधर, उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक बिजनेसमैन को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान शहजाद के तौर पर हुई। उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। उस पर आईएसआई की ओर से क्रॉस बॉर्डर स्मगलिंग और जासूसी गतिविधियों में शामिल होने का शक है।

एजेंटों को देता था पैसा
एसटीएफ ने कहा कि वह संवेदनशील सूचनाएं भी अपने आकाओं को दे रहा था। एसटीएफ को जांच में यह भी पता चला कि शहजाद भारत में आईएसआई एजेंटों को पैसा और भारत की सिम कार्ड भी मुहैया कराता था। एसटीएफ ने दावा किया कि वह रामपुर जिले और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों से लोगों को आईएसआई के लिए काम करने के लिए पाकिस्तान भी भेजता था। एजेंसी ने कहा कि इन लोगों के वीजा की व्यवस्था आईएसआई एजेंटों की तरफ से की जाती थी।

Read More कैश विवाद: जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा; राष्ट्रपति को भेजा पत्र, दिल्ली स्थित घर में मिले थे जलते हुए नोट

पंजाब में दो व्यक्ति गिरफ्तार
आईएसआई को सेना की संवेदनशील जानकारी कर रहे थे लीक 
पंजाब में गुरदासपुर पुलिस ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के बारे में महत्वपूर्ण एवं खुफिया जानकारी पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को लीक करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरदासपुर के गांव आदियां के रहने वाले सुखप्रीत सिंह और गुरदासपुर के चंदू वडाला के रहने वाले करनबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और .30 बोर के आठ कारतूस भी बरामद किए हैं। गुरदासपुर पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’- जिसमें सशस्त्र सेनाओं की गतिविधियों और पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के रणनीतिक स्थानों संबंधी संवेदनशील जानकारी, अपने आईएसआई हैंडलरों को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया।  

Read More ग्रीष्मकाल में राहत : उत्तर-पश्चिम रेलवे की 22 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी सौगात

Post Comment

Comment List

Latest News

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की जेल, जानें पूरा मामला
बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था।
राजस्थान पुलिस दिवस पर भव्य समारोह, उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
दुनिया के लिए विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करेंगे भारत और ऑस्ट्रिया : रक्षा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को सुदृढ करेंगे दोनों देश, मोदी ने कहा- आतंकवाद को जड़ से मिटाना हमारी साझी प्रतिबद्धता
अवैध वीज़ा रैकेट का पर्दाफाश : 4 संदिग्ध युवक गिरफ्तार, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी
विश्व विरासत दिवस पर जयपुर में नाहरगढ़ हेरिटेज वॉक एंड रन : आमेर-नाहरगढ़ की धरोहरों के बीच हेरिटेज टू हेरिटेज थीम पर विशेष वॉक, इतिहास के बीच दौड़ेगा शहर
जयपुर-खड़की सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, कई प्रमुख शहरों में ठहराव के साथ संचालन तय
एवीवीएनएल में 3.5 कोर एल.टी. केबल पर पूर्ण प्रतिबंध, 4-कोर केबल को बढ़ावा