कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर शिंकजा: भाई को पकड़कर भारत पहुंची एनआईए, एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट में होगी पेशी 

एनआईए की बड़ी कार्रवाई, अनमोल बिश्नोई भारत लाया गया

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर शिंकजा: भाई को पकड़कर भारत पहुंची एनआईए, एयरपोर्ट से सीधे कोर्ट में होगी पेशी 

एनआईए ने बड़ी सफलता दर्ज करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लाया है। टीम ने उसे एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर पटियाला हाईकोर्ट में पेश करने की तैयारी की है। 2022 से फरार अनमोल पर लॉरेंस-गोल्डी बरार गैंग के आतंकी नेटवर्क में शामिल होने के आरोप हैं।

नई​ दिल्ली। एनआईए ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर टीम भारत पहुंच चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम ने अनमोल बिश्नोई को एयरपोर्ट से अपनी कस्टडी में ​ले लिया है और अब उसे सीधे पटियाला हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा।

2022 से था फरार

बता दें कि, अनमोल बिश्नोई साल 2022 से फरार चल रहा था और अमेरिका में शरण ले रखी थी। एनआईए की टीम ने अनमोल बिश्नोई को उसके भाई लॉरेंस बिश्नोई के आतंकी सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है, क्योंकि साल 2020 से लेकर 2023 तक के विभिन्न आतंकवादी कृत्यों में अनमोल बिश्नोई ने गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सहायता की थी। साथ ही ये भी बता दें कि, एनआईए की टीम ने साल 2023 में अनमोल के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। 

अनमोल पर सिद्धू मूसेवाला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग सहित गंभीर मामले दर्ज हैं।एनआईए ने उस पर दस लाख का ईनाम घोषित किया था।

Read More पंजाब दौरे पर दिल्ली कैबिनेट: सीएम रेखा गुप्ता ने स्वर्ण मंदिर में धोए जूठे बर्तन, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प