गांधी जयंती पर राहुल- खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- दुनिया को दिखाया मानवता, करुणा और शांति का मार्ग

'जय जवान, जय किसान' के साथ हरित और दुग्ध क्रांति में योगदान को किया याद

गांधी जयंती पर राहुल- खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- दुनिया को दिखाया मानवता, करुणा और शांति का मार्ग
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने विजय घाट जाकर पुष्पांजलि दी, जबकि खरगे ने हरित व दुग्ध क्रांति और 1965 युद्ध में उनके योगदान को याद करते हुए 'जय जवान, जय किसान' के संदेश को दोहराया।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर शुक्रवार को उनके समाधि स्थल राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर महात्मा गांधी को नमन करते हुए उनका एक उद्धरण साझा किया''पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जायेंगे।''

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सत्य को शक्ति, अहिंसा को साहस और सत्याग्रह को अन्याय के विरुद्ध सबसे प्रभावशाली अस्त्र बनाने वाले महात्मा गांधी ने न केवल भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता, करुणा और शांति का मार्ग दिखाया। खरगे ने कहा कि आज जब राष्ट्रपिता के विचारों और मूल्यों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हैं, तब बापू के सत्य, अहिंसा, सछ्वाव और न्याय के सिद्धांतों पर अडिग रहना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने गांधी जयंती पर बापू को विनम्र नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री के समाधि स्थल विजय घाट जाकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सादगी, सत्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री का जीवन भारत के लिए समर्पण की अछ्वुत मिसाल है।

उन्होंने कहा कि भूमि सुधारों से लेकर हरित एवं दुग्ध क्रांति की नींव मजबूत करने, रेलवे में तीसरी श्रेणी समाप्त करने, बसों में महिलाओं के लिए सीटों की व्यवस्था करने और 1965 के युद्ध में देश को  दृढ़ नेतृत्व देने तक राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। खरगे ने कहा कि गांधीवादी मूल्यों और उच्च विचारों से परिपूर्ण शास्त्री का सरल जीवन सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने जय जवान, जय किसान का संदेश भी दोहराया।

Read More पंजाब के 22,818 करोड़ के डीए बकाये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से 1 दिसंबर तक मांगा भुगतान का रोडमैप

Post Comment

Comment List

Latest News

कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन कारोबार शुरू करने का मौका, सरकार देगी एक करोड़ तक का लोन
केंद्र सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है। अगले पांच वर्षों में...
पशुओं को पानी पिलाने गया युवक, तालाब में डूबने से मौत
बाइक पर आए आतंकी, अचानक चलाई गोलियां; सीआरपीएफ के 2 जवान घायल
अलवर बना राजस्थान का सबसे धनवान जिला, प्रति व्यक्ति आय में राजधानी दूसरे स्थान पर
हाईकोर्ट के नाम पर फर्जी आदेश, सरकार ने बंद करा दीं 129 वेबसाइट
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर को झटका! प्रदेश में नंबर-वन, देश में टॉप-20 से भी बाहर
शोरूम से उठीं आग की लपटें, पूरे बाजार में हड़कंप