पुलिस ने किया खुलासा : दोस्तों से करवाई राजा की हत्या, राज कुशवाह मास्टरमाइंड, सोनम पार्टनर

शादी से पहले ही साजिश रचना शुरू

पुलिस ने किया खुलासा : दोस्तों से करवाई राजा की हत्या, राज कुशवाह मास्टरमाइंड, सोनम पार्टनर
आरोपियों से पूछताछ के बाद पूर्वी खासी हिल्स एसपी विवेक स्येम ने बताया कि राज कुशवाह इस हत्या का मास्टरमाइंड है, जबकि सोनम उसकी पार्टनर थी।

शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकाण्ड में पुलिस ने खुलासा किया है कि राज कुशवाह इस हत्या का मास्टरमाइंड है, जबकि सोनम उसकी पार्टनर थी। यह हत्या प्रेम प्रसंग और पारिवारिक दबाव के कारण की गई, जिसमें कोई सुपारी नहीं दी गई बल्कि दोस्ती के नाम पर तीन अन्य आरोपियों ने हत्या में साथ दिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पूर्वी खासी हिल्स एसपी विवेक स्येम ने बताया कि राज कुशवाह इस हत्या का मास्टरमाइंड है, जबकि सोनम उसकी पार्टनर थी। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

शादी से पहले ही साजिश रचना शुरू
स्येम ने खुलासा किया कि राज कुशवाह ने सोनम की शादी से 11 दिन पहले यानी मई 2025 की शुरुआत में राजा की हत्या की साजिश रचनी शुरू की थी। फरवरी 2025 में ही राज और सोनम ने मिलकर दो वैकल्पिक योजनाएं बनाई थीं। पहली योजना में सोनम को अचानक गायब होना था, ताकि लगे कि वह नदी में बह गई। दूसरी योजना में किसी और की हत्या कर उसकी लाश को सोनम की स्कूटी पर रखकर आग लगानी थी, ताकि लगे कि सोनम मारी गई। हालांकि ये दोनों योजनाएं कामयाब नहीं हुईं और सोनम को पारिवारिक दबाव में 11 मई को इंदौर के राजा से अरैंज मैरिज करनी पड़ी।

योजना के तहत राजा को लेकर गई सोनम
सोनम अपने पति राजा को कामाख्या मंदिर के दर्शन के बहाने गुवाहाटी लाई। इस बीच तीनों अन्य आरोपी आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी 19 मई को गुवाहाटी पहुंच गए थे। इनमें से एक आरोपी राज कुशवाह का चचेरा भाई है। शुरुआती योजना गुवाहाटी में ही राजा की हत्या की थी और इसके लिए आरोपियों ने शहर में रेकी भी की। लेकिन जब यह योजना विफल हो गई तो सोनम ने नया प्लान बनाया और राजा को सोहरा ले गई। 23 मई को सोनम और राजा नोंग्रीट गांव के होमस्टे से निकले और सोहरा के वेईसावडॉन्ग फॉल्स के पार्किंग लॉट पहुंचे। जब राजा टॉयलेट के लिए गया तो तीनों आरोपियों ने उस पर हमला किया। सोनम उस समय मौके पर मौजूद थीण् हत्या के बाद राजा की लाश को खाई में फेंक दिया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस