कर्नाटक में गुफा में रह रही थी रूसी महिला, निरीक्षण के दौरान पुलिस को मिली

उसके पिता एक इजरायली बिजनेसमैन हैं

कर्नाटक में गुफा में रह रही थी रूसी महिला, निरीक्षण के दौरान पुलिस को मिली

इसके बाद उस बिजनेमैन के बारे में पता लगाया गया, तो सामने आया कि वह बिजनेसमैन भारत में ही है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के गोकर्ण में हाल ही में एक रूसी महिला मिली थी, जो कि अपने बच्चों के साथ गुफा में रह रही थी। भूस्खलन के बाद पुलिस के निरीक्षण के दौरान वह मिली थी। रूसी महिला नीना कुटीना ने कथित तौर पर ये दावा किया कि उसने गोवा की एक गुफा में रहते हुए एक बच्चे को जन्म दिया था और उसके पिता एक इजरायली बिजनेसमैन हैं। महिला ने बताया कि गुफा के अंदर रहते हुए उन्हें कोई खतरा नहीं था। उन्हें प्रकृति में रहने का अच्छा अनुभव है।

इसके बाद उस बिजनेमैन के बारे में पता लगाया गया, तो सामने आया कि वह बिजनेसमैन भारत में ही है। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने उसके बारे में जानकारी अवगत कराई है। अधिकारियों ने उस व्यक्ति से संपर्क किया है। अब नीना और उनके बच्चों को रूस भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नीना ने कहा कि वह आर्ट और म्यूजिक वीडियो बनाती थी, जिससे वह पैसे कमाती थी। वह पढ़ाकर भी आय करती थी। उन्होंने कहा कि इस काम में उनके परिजन उनकी मदद करते थे। हमारी जरुरत के हिसाब से हमारे पास पर्याप्त पैसे होते थे। 

कर्नाटक के तटीय शहर गोकर्ण में रामतीर्थ पहाड़ी पर एक गुफा में पायी रूसी नागरिक नीना कुटीना और उनके दो नाबालिग बच्चों प्रेमा और ऐम को तुमकुरु के डिब्बूर स्थित विदेशी हिरासत केंद्र (एफडीसी) में भेज दिया गया है।यह परिवार कथित तौर पर एक आध्यात्मिक गुरु के मार्गदर्शन में कई हफ्तों से गुफा में रह रहा था। उनकी उपस्थिति ने स्थानीय निवासियों और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया, जिसके कारण अंततः आव्रजन अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Read More IndiGo पर भारी संकट: 7वें दिन भी 350 फ्लाइट्स कैंसिल, जानें क्या हैं दिल्ली, अहमदाबाद जैसे एयरपोर्ट पर हालात?

सत्यापन के बाद यह पाया गया कि परिवार अपने वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहा था, जिसके कारण उन्हें हिरासत में लिया गया। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) अधिकारियों ने उनके प्रवास से जुड़ी परिस्थितियों और आव्रजन मानदंडों के संभावित उल्लंघन की जाँच शुरू कर दी है। अधिकारी यह भी जाँच कर रहे हैं कि उनकी वीजा अवधि समाप्त होने के बाद क्या कोई व्यक्ति उनकी मदद कर रहा था अथवा इसमें कोई अन्य समूह शामिल है।

Read More गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता : चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, पॉजिटिव गेम और लीडरशिप गुणवत्ता से जीते फैंस के दिल

Post Comment

Comment List

Latest News

साथ आए युवक ने युवती को आनासागर झील में धकेला, जलकुंभी निकाल रहे युवक ने बचाया  साथ आए युवक ने युवती को आनासागर झील में धकेला, जलकुंभी निकाल रहे युवक ने बचाया 
शहर की आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर सुबह एक युवक ने अपने साथ आई युवती को झील में धक्का...
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित