राहुल अब कांग्रेस की ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं : शिवराज

राहुल अब कांग्रेस की ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं : शिवराज

चौहान ने कहा कि राहुल गांधी अब केवल कांग्रेस की मुसीबत नहीं है, बल्कि ये राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं। राहुल और प्रियंका रोज झूठ बोलते हैं।

रामगंजमंडी (कोटा)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब सिर्फ कांग्रेस की ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं।

चौहान कोटा की रामगंजमंडी में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 3 दिसम्बर को कांग्रेस होगी बाहर, बीजेपी जीतेगी बम्पर। उन्होंने कहा कि आज देव उठनी ग्यारस है, आज से देव जागेंगे और कांग्रेस सो जाएगी।  

चौहान ने कहा कि राहुल गांधी अब केवल कांग्रेस की मुसीबत नहीं है, बल्कि ये राष्ट्रीय मुसीबत बन गए हैं। राहुल और प्रियंका रोज झूठ बोलते हैं। क्रिकेट के मैच के दौरान पूरा देश भारत की जीत की प्रार्थना कर रहा था, पर ये दोनों भाई-बहन खुश हो रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चले गए तो हार गए। ये देशद्रोह की सीमा में आते हैं। 

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की बड़ी दादागिरी चलती थी, पर अब चार बार से मामा (वे स्वयं) मुख्यमंत्री हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पांचवी बार भी मध्यप्रदेश में भाजपा ही सरकार बना कर ला रही है। 

Read More मोदी ने राजद पर साधा निशाना : एनडीए से पहले का शासनकाल जंगलराज, कहा- पंजा और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को बनाया पलायन का प्रतीक

इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाल डायरी और लाल रंग से बहुत डरते हैं। 

Read More अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, बीजेपी-आरएसएस नहीं चाहते कि गरीब बच्चा अंग्रेजी सीखे

Post Comment

Comment List

Latest News

वासुदेव देवनानी ने फ्रांस में राजस्थानी प्रवासियों से की मुलाकात, कहा- डिजिटल ग्राम योजना का हो रहा है विस्तार  वासुदेव देवनानी ने फ्रांस में राजस्थानी प्रवासियों से की मुलाकात, कहा- डिजिटल ग्राम योजना का हो रहा है विस्तार 
देवनानी ने कहा कि अपनी जड़ों को सूखने ना दे। देवनानी ने कहा कि राजस्थान नवाचार, तकनीक, उद्यमिता और शिक्षा...
चोरी के आरोपी को लोगों ने पुलिस को सौंपा, थाने में किया सुसाइड 
डीजीसीए का एयर इंडिया के खिलाफ कदम : ड्यूटी अनुक्रम में नियमों का उल्लंघन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों को सेवा से हटाने का आदेश
मानसून की छपाक छई : भारी बारिश से हालत खराब, कार नाले में गिरी
हॉट एयर बैलून में लगी आग : आसमान से गिरा नीचे, 8 लोगों की मौत 
साइबर ठगी करने वाले नेपाल गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार : अन्य साथियों के साथ लाल दोर्जे चला रहा था संगठित गिरोह, ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं गेमिंग के नाम पर करते है ठगी 
आभानेरी में 25 साल बाद खुला मंदिरनुमा महल संरचना का हिस्सा : पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव, पर्यटकों के लिए खोले गए ऐतिहासिक परिसर के द्वार