गुजरात दौरे पर राहुल बोले- हम अयोध्या की तरह गुजरात में बीजेपी को हराने जा रहे

राजकोट गेम जोन हादसे, मोरबी ब्रिज और सूरत हादसे के पीड़ितों से मिले

गुजरात दौरे पर राहुल बोले- हम अयोध्या की तरह गुजरात में बीजेपी को हराने जा रहे

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर है। राहुल ने यहां भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमनें बीजेपी को अयोध्या में हराया है और हम अब भारतीय जनता पार्टी को गुजरात में हराने जा रहे है। 

अहमदाबाद। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर है। राहुल ने यहां भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमनें बीजेपी को अयोध्या में हराया है और हम अब भारतीय जनता पार्टी को गुजरात में हराने जा रहे है। इसके अलावा राहुल गांधी ने राजकोट गेम जोन हादसे, मोरबी ब्रिज और सूरत हादसे के पीड़ितों से भी मुलाकात की।

कांग्रेस ऑफिस के हमले पर ये बोले
राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले हुए कांग्रेस ऑफिस पर हमले पर बोलते हुए कहा कि "मैं आपसे कहने आया हूं। इन्होंने हमारे ऑफिस पर हमला किया है, हमें डरना नहीं है। इन्होंने हमें challenge दिया है। challenge ये है कि हमें मिलकर BJP को गुजरात में हराना है। अब कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी और BJP को गुजरात में हराएगी।"

मोदी वाराणसी की जगह अयोध्या से लड़ना चाहते थे चुनाव
राहुल गांधी ने कहा कि "अयोध्या के सांसद ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी वाराणसी से नहीं, बल्कि अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे। अयोध्या में 3 बार सर्वे कराया गया, लेकिन सर्वे वालों ने कहा कि: अगर नरेंद्र मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ेगें तो हार जाएंगे और उनका राजनीतिक करियर ख़त्म हो जाएगा। इसलिए नरेंद्र मोदी वाराणसी से लड़े, लेकिन वहां से भी वो जान बचाकर निकले हैं।"

अयोध्या की हार पर बोले राहुल
राहुल गांधी ने अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी की हार कहा कि "मैंने संसद में अयोध्या के सांसद से पूछा कि BJP अयोध्या में क्यों हार गई? अयोध्या के सांसद ने कहा कि वहां अयोध्या के लोगों से जमीनें छीनी गईं, लोगों के दुकान-घर तोड़े गए और उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया, वहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन ली गई, आज तक मुआवजा नहीं दिया गया, वहां राम मंदिर के उद्घाटन में अयोध्या की जनता को नहीं बुलाया गया इसीलिए अयोध्या की जनता गुस्से में थी और उन्होंने BJP को हरा दिया।"

Read More राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी

 

Read More खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन: श्रीनगर सहित घाटी में सुरक्षा कड़ी, हिंसक झड़पों में 10 लोग घायल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा
जिला स्पेशल टीम ने रावत नगर में छापा मारकर टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़। पुलिस ने...
विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग
एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन
परवन वृहद परियोजना : अनियमितताओं, देरी और राजनीतिक आरोपों के बीच अटकी हाड़ौती की जीवनदायिनी
CBSE 12वीं गणित का पेपर: क्यूआर कोड स्केन करने पर खुल रहा था यूट्यूब का वीडियो, गाना गाते हुए दिखा युवक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की बेलूर मठ एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना, स्वामी गौतमानंदजी महाराज से लिया आशीर्वाद 
सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल