कर्नाटक में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
छात्रों को तुरंत परिसर से बाहर करने का फैसला किया
पुलिस ने सूचना के बाद यह पता लगाने के लिए तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया कि क्या विस्फोटक स्कूल परिसर में लगाए गए थे।
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के विभिन्न इलाकों में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर को खाली करा लिया है। बेंगलुरु पुलिस ने सूचना के बाद यह पता लगाने के लिए तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया कि क्या विस्फोटक स्कूल परिसर में लगाए गए थे।
बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि फिलहाल ये अफवाह हैं। लोगों से अपील की है कि भय में आने की आवश्यकता नहीं है। स्कूल ने कहा कि हम स्कूलों में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। स्कूल को अज्ञात स्रोतों से धमकी मिली है। हम अपने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते है। इसलिए हमने छात्रों को तुरंत परिसर से बाहर करने का फैसला किया।
Tags: threat
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 13:23:18
चुनाव में कांग्रेस के पिछड़ने के बाद गुटबाजी और रणनीति पर सवाल उठे हैं। भाजपा ने सामूहिक प्रचार और रोड...

Comment List