अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 

एक सक्रिय जांच शुरू की

अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 

पुलिस ने बताया कि यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में एक अकादमिक और अनुसंधान क्षेत्र के पास हुई। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में प्रोविडेंस के ब्राउन विश्वविद्यालय में शनिवार को अपराह्न में गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रोविडेंस पुलिस ने  सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि ब्राउन यूनिवर्सिटी के इलाके में कई गोलियां चलीं। यह एक सक्रिय जांच शुरू की गयी है। सुरक्षित जगह पर रहें या उस इलाके से दूर रहें।

वहीं, शाम करीब 4:20 बजे, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को एक पाठ संदेश मिला, जिसमें उन्हें विश्वविद्यालय के परिसर में शूटर होने की चेतावनी दी गई थी। विश्वविद्यालय की तरफ से दी गयी चेतावनी में उन्हें (विद्यार्थियों को) दरवाजे बंद करने, फोन साइलेंट करने और अगली सूचना तक छिपे रहने का निर्देश दिया गया था। इसमें उन्हें खुद को बचाने के लिए आखिरी उपाय के तौर पर भागने, छिपने या लड़ने के लिए कहा गया था। 

पुलिस ने बताया कि यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में एक अकादमिक और अनुसंधान क्षेत्र के पास हुई। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है और संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) मौके पर मौजूद है।

 

Read More 'अगली सूचना तक इजरायल की यात्रा से बचें', ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दी यात्रा नहीं करने की हिदायत

Tags: shooting

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत