स्पेशल ब्रांच ने दिल्ली पुलिस को दिए इनपुट, मोदी, शाह समेत कई नेताओं पर हमले की आशंका 

पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर विशेष इनपुट मिले हैं

स्पेशल ब्रांच ने दिल्ली पुलिस को दिए इनपुट, मोदी, शाह समेत कई नेताओं पर हमले की आशंका 

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने दो दिन पहले दिल्ली पुलिस को इनपुट दिए हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान तीनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों भाजपा, आप व कांग्रेस के बड़े नेताओं पर हमला हो सकता है

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने दो दिन पहले दिल्ली पुलिस को इनपुट दिए हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान तीनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों भाजपा, आप व कांग्रेस के बड़े नेताओं पर हमला हो सकता है। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित व आप के अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व मुख्यमंत्री आतिशी शामिल हैं। शरारती तत्वों के निशाने पर पार्टियों के बड़े नेता शामिल हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने नेताओं पर जानलेवा हमले के जो इनपुट मिले हैं उनमें ये नहीं बताया गया है कि हमला कैसे हो सकता है। हालांकि ये इनपुट गंभीर हैं कि नेताओं पर हमला हो सकता है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार के वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थरों से हमला किया है। प्रवेश वर्मा केजरीवाल को घायल कर उन्हें प्रचार करने से रोकना चाहते हैं।

प्रवेश वर्मा का जवाब
वहीं हमले के आरोप में प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने हमारे कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें मेरे एक कार्यकर्ता का पैर टूट गया है। आप ने ट्वीटर पर इसका वीडियो जारी कर लिखा, हार के डर से बौखलाई बीजेपी, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल पर हमला। बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थरों से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार न कर सकें। बीजेपी वालो, तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल डरने वाले नहीं हंै, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी। उल्लेखनीय है कि खुफिया विभाग ने पहले ही इस तरह के इनपुट पुलिस को दिए हैं कि दिल्ली में बड़ी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं पर हमला व जानलेवा हमला हो सकता है। ये हमला आतंकी भी हो सकता है, जिन नेताओं पर हमला होने के इनपुट मिले हैं, उनमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आप के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 12 से अधिक राजनेता शामिल हैं। 

बढ़ाई जा सकती है सुरक्षा
दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जल्दी ही नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने पर विचार-विर्मश किया जा रहा है। इसके अलावा रैली व जनसभाओं में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। सभी जिला पुलिस को नेताओं की सुरक्षा के साथ चुनावी जनसभाओं व घर-घर प्रचार अभियान के तहत विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर विशेष इनपुट मिले हैं
खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले के विशेष इनपुट मिले हैं। ये इनपुट देश के खुफिया विभाग ने दिए हैं। इसके बाद उनकी चुनावी रैलियां व सभाओं में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

Read More अमेरिका-बांग्लादेश व्यापार समझौता: अमेरिका ने बांग्लादेशी वस्तुओं पर आयात शुल्क घटाकर 19% किया, द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूती पर दिया जोर

Post Comment

Comment List

Latest News

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने ताओथोंग खुनौ से प्रतिबंधित संगठन की सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया, तलाशी अभियान जारी मणिपुर में सुरक्षाबलों ने ताओथोंग खुनौ से प्रतिबंधित संगठन की सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया, तलाशी अभियान जारी
मणिपुर पुलिस ने इंफाल और टेंग्नौपाल में सैन्य अभियानों के दौरान चार सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। थौबल में एक...
राजस्थान विधानसभा में किशनगढ़ यातायात व्यवस्था पर सवाल, मंत्री बेढम ने चालान, पुलिस जाब्ता और ट्रैफिक कैमरों की योजनाओं की दी जानकारी 
स्पेन में भीषण हादसा: आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत 4 अन्य घायल
मस्तिष्क को सक्रिय करता है हाथ से लिखना
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा: पीएम मोदी बोले मैक्रों से मिलने के लिए उत्सुक, बातचीत से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत
राजस्थान हाईकोर्ट में फिर से बम ब्लास्ट की मिली धमकी, जानें पूरा मामला 
निजी बैंकों एवं वित्तीय कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, निवेशकों को लाखों रूपए दांव पर