एयर इंडिया हादसे के पीड़ित परिजनों को देगी 25 लाख की मदद, एयरलाइन ने कहा- यात्रियों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े है

हर संभव प्रयास कर रही हैं

एयर इंडिया हादसे के पीड़ित परिजनों को देगी 25 लाख की मदद, एयरलाइन ने कहा- यात्रियों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े है

एयर इंडिया तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए मृतकों के परिवारों और जीवित बचे लोगों को 25 लाख रुपए या लगभग 21,000 पौंड का अंतरिम भुगतान प्रदान करेगी।

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हताहत लोगों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए या 21 हजार पौंड देने की घोषणा की है।  एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि एयर इंडिया उन यात्रियों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है, जिनके परिजनों ने इस दुखद दुर्घटना में जान गंवा दी थी। हमारी टीमें इस अविश्वसनीय रूप से कठिन समय के दौरान उनकी देखभाल और उन्हें समर्थन देने का हर संभव प्रयास कर रही हैं।  

एयरलाइन ने कहा कि उसके निरंतर प्रयासों के हिस्से के रूप में, एयर इंडिया तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए मृतकों के परिवारों और जीवित बचे लोगों को 25 लाख रुपए या लगभग 21,000 पौंड का अंतरिम भुगतान प्रदान करेगी। यह टाटा संस द्वारा पहले से घोषित एक करोड़ रुपए या लगभग 85,000 पौंड के अतिरिक्त है। एयर इंडिया विमान दुर्घटना से हम सभी बहुत दुखी हैं। हम पीड़ित परिवारों, प्रियजनों और प्रभावित सभी लोगों के साथ शोक में शामिल हैं।

 

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत