अमेरिका के चुनाव से भारत की सियासत तक गूंजा संदेश, वेणुगोपाल ने किसे दी चुनौती?

नता के आगे नहीं चली ताकतवरों की चाल

अमेरिका के चुनाव से भारत की सियासत तक गूंजा संदेश, वेणुगोपाल ने किसे दी चुनौती?
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों को कांग्रेस ने बदलाव का संकेत बताया है। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बड़े कॉरपोरेट घरानों, मीडिया और सोशल मीडिया के प्रभाव के बावजूद जनता सत्तावादी ताकतों को हरा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया नफरत और विभाजन बढ़ा रहा है। वे बोले- एकजुट जनता हमेशा विजयी होगी, इंडिया एकजुट है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के परिणाम इस बात का सशक्त प्रमाण हैं कि जनता की सामूहिक शक्ति प्रवृत्तियों को शिकस्त दे सकती है। वेणुगोपाल ने अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वहां बदलाव की हवा चल रही है। इन चुनाव परिणामों ने दिखाया है कि बड़े कॉरपोरेट घरानों, समझौतावादी मीडिया तंत्र और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के समर्थन के बावजूद जनता की एकजुट ताकत सत्तावादी प्रवृत्तियों को चुनौती दे सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एल्गोरिदम आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विभाजन, नफरत और जनविरोधी राजनीति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये नतीजे याद दिलाते हैं कि लोकतंत्र पर अधिकार अरबपतियों, प्रभावशाली हित समूहों या तकनीकी प्लेटफॉर्म का नहीं, बल्कि आम नागरिकों का है। लोकतंत्र की असली ताकत उन लोगों में है, जो अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं, संगठित होते हैं और अपनी आवाज बुलंद करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि जब लोग एकजुट होकर अपने अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए खड़े होते हैं और पीछे हटने से इनकार करते हैं, तो वे अपने खिलाफ खड़ी बड़ी से बड़ी ताकतों को भी परास्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा  एकजुट जनता हमेशा विजयी होगी। इंडिया एकजुट है।

 

 

Read More ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र से शिक्षक बनी अभ्यर्थी ने किया सरेंडर, 38 अभ्यर्थियों की दो गुना चयन सूची में आया था नाम

Tags: elections

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरु नानक देव के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को यहां गुरुद्वारा...
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया
शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, विदेश राज्य मंत्री बोले- प्रत्यर्पण के बिना देश में एंट्री नहीं