Stock Market : तूफानी तेजी के साथ शेयर बाजार ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

Stock Market : तूफानी तेजी के साथ शेयर बाजार ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

चीन से आक्रामक आर्थिक प्रोत्साहन के संकेत और कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट की बदौलत विश्व बाजार की जबरदस्त तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऑटो, धातु, कमोडिटीज और एफएमसीजी समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार ने फिर से नया रिकॉर्ड कायम किया।

मुंबई। चीन से आक्रामक आर्थिक प्रोत्साहन के संकेत और कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट की बदौलत विश्व बाजार की जबरदस्त तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर ऑटो, धातु, कमोडिटीज और एफएमसीजी समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार ने फिर से नया रिकॉर्ड कायम किया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 666.25 अंक अर्थात 0.78 प्रतिशत की छलांग लगाकर 85,836.12 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 211.90 अंक यानी 0.81 प्रतिशत उछलकर                  26,216.05 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे मिडकैप 0.01 प्रतिशत फिसलकर 49,349.41 अंक और स्मॉलकैप 0.39 प्रतिशत गिरकर 57,051.96 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4082 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2293 में तेजी जबकि 1686 में गिरावट रही वहीं 103 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 41 कंपनियां हरे जबकि अन्य नौ लाल निशान पर बंद हुई।

बीएसई के 13 समूहों में लिवाली हुई। इससे ऑटो 2.23, धातु 2.08, कमोडिटीज 1.32, सीडी 0.75, ऊर्जा 0.30, एफएमसीजी 0.84, वित्तीय सेवाएं 0.55, आईटी 0.39, बैंकिंग 0.54, तेल एवं गैस 0.37, रियल्टी 0.12, टेक 0.40 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.64 प्रतिशत चढ़ गया।

Read More एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.34, जर्मनी का डैक्स 1.17, जापान का निक्केई 2.79, हांगकांग का हैंगसेंग 4.16 और चीन का शंघाई कंपोजिट 3.61 प्रतिशत उछल गया।

Read More डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट

Post Comment

Comment List

Latest News

एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा
एयर इंडिया एक्सप्रेस का हैदराबाद से फुकेट जा रहा बोइंग 737-8 विमान फुकेट एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग का शिकार। लैंडिंग...
गौ कल्याण के लिए राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को मिल रही नई गति
प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल