असामाजिक तत्वों के लिए पंजाब की धरती पर कोई जगह नहीं : राज्य से कर दिया जाएगा समाप्त, मान ने कहा- जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे

वे पंजाब पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बन गये हैं

असामाजिक तत्वों के लिए पंजाब की धरती पर कोई जगह नहीं : राज्य से कर दिया जाएगा समाप्त, मान ने कहा- जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे

राज्य सरकार ने अब इन राष्ट्र विरोधी तत्वों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है और कहा कि वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। 

होशियारपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गैंगस्टरों, तस्करों, अपराधियों और अन्य असामाजिक तत्वों के लिए पंजाब की पवित्र धरती पर कोई जगह नहीं है और उन्हें जल्द ही राज्य से समाप्त कर दिया जाएगा। मान यहां 2490 पुलिसकर्मियों की पासिंग आउट परेड के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पिछली सरकारों के संरक्षण में तस्करों, गैंगस्टरों और अन्य अपराधियों ने इस राज्य को अपना ठिकाना बना लिया है, लेकिन राज्य सरकार ने अब इन राष्ट्र विरोधी तत्वों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है और कहा कि वे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। 

नये पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि वे पंजाब पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बन गये हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्य का पूर्ण समर्पण, मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया, जिससे राज्य की प्रगति और लोगों की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस को आम जनता की परेशानियों को कम करने और उन्हें न्याय दिलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मान ने विघटनकारी ताकतों को चेतावनी दी कि सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की उनकी नापाक साजिश को शुरू में ही कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 से पुलिस बल को अद्यतन करने के लिए 10,000 से अधिक युवाओं को पुलिस बल में नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार ने देश में अपनी तरह की पहली पहल के रूप में समर्पित सड़क सुरक्षा बल की शुरूआत की है, ताकि राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई जा सके और बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि लड़कियों सहित विशेष रूप से प्रशिक्षित, नवनियुक्त 1597 कार्मिक इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य कर रहे हैं, जिन्हें नवीनतम, पूरी तरह सुसज्जित 144 वाहन प्रदान किए गए हैं और पिछले वर्ष फरवरी में इसके शुभारंभ के बाद से राज्य में दुर्घटनाओं के कारण हताहतों की संख्या में 48.10 प्रतिशत की कमी देखी गई है। यातायात दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील 4200 किलोमीटर राजमार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 

अपने संबोधन के दौरान श्री मान ने घोषणा की कि पंजाब सरकार पुलिस विभाग में 10,000 नए पद सृजित करेगी। इस भर्ती का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट मीङ्क्षटग में पेश किया जाएगा। उन्होंने पुलिस की संख्या बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया क्योंकि पुलिस थानों की संख्या बढ़ी है, जिसमें एनआरआई और औद्योगिक थाने भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि साल 2000 में पंजाब पुलिस में लगभग 80,000 कर्मचारी थे, यह संख्या पिछले कई वर्षों से अपरिवर्तित बनी हुई है। नए भर्ती केवल सेवानिवृत्त होने वालों की जगह ले रहे हैं। सरकार अब नए पदों का सृजन करके बल का विस्तार करने की योजना बना रही है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए खुले होंगे।

Read More गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थाईलैंड पुलिस की हिरासत में लूथरा ब्रदर्स, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू

पंजाब पुलिस की देश की शीर्ष पुलिस बलों में से एक के रूप में सराहना की और बताया कि किस तरह से भर्ती किए गए पुलिसकर्मियों को कंप्यूटर कौशल सहित आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अपराध के तरीकों, विशेष रूप से साइबर अपराध के विकसित होने के साथ, सरकार अपराधियों से आगे रहने के लिए पुलिस को आवश्यक उपकरणों और तकनीकों से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2022 से अब तक 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा चुकी है, जिनमें 1,062 सब-इंस्पेक्टर, 450 कांस्टेबल, 8,277 जनरल कांस्टेबल और 400 सिविलियन सपोर्ट स्टाफ़ शामिल हैं। 

Read More दिल्ली पर फिर छाया मौत का साया : कई स्कूलों को आज फिर मिली बम की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

राज्य में नशे के खिलाफ जंग को संबोधित करते हुए श्री मान ने बताया कि हाल ही में एक बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया था, जिसमें करीब 10,000 कर्मियों ने घर-घर तलाशी ली, ताकि नशे की आपूर्ति श्रृंखलाओं पर लगाम लगाई जा सके। पंजाब पुलिस के विशेष महानिदेशक (एचआरडी) ईश्वर सिंह ने प्रशिक्षण केंद्र के महत्व पर प्रकाश डाला, जो झारखंड, बिहार और उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के कर्मियों को भी प्रशिक्षित करता है। दो हजार से अधिक प्रशिक्षुओं की क्षमता वाला यह केंद्र भर्ती किए गए कांस्टेबलों को प्रशिक्षण प्रदान करता है। केंद्र में स्मार्ट क्लासरूम, भर्ती किए गए कांस्टेबलों के लिए उचित छात्रावास और उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए एक कंप्यूटर केंद्र है। भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए भर्ती किए गए कांस्टेबलों को इनडोर और आउटडोर दोनों तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

Read More डीएचआर ने घूम फेस्टिवल के समापन पर हेरिटेज एंड कम्युनिटी स्प्रिट का मनाया जश्न

 

Tags: mann

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई