परिश्रम और अनुशासन से उम्र को नम्बर साबित किया, ‘मोदी’ विकास का जीता-जागता नाम

देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की मिसाल

परिश्रम और अनुशासन से उम्र को नम्बर साबित किया, ‘मोदी’ विकास का जीता-जागता नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 76 वर्ष पूरे कर 77वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। वडनगर के एक साधारण परिवार से शुरू हुआ उनका सफर आरएसएस, गुजरात के 13 वर्षों के मुख्यमंत्री काल से होते हुए देश के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने तक की मिसाल है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने जीवन के 76वर्ष पूरे कर 77वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। ‘नरेंद्र दामोदर दास मोदी’ एक ऐसे इंसान जिन्होंने उम्र को महज एक नम्बर साबित किया है। अपने कठिन परिश्रम, निर्णय लेने की क्षमता और कठोर अनुशासन से इन्होंने भारतीय राजनीति में एक अलग ही पहचान बनाई है। चाहे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लिए गए फैसले हों या देश के प्रधानमंत्री पद पर रहकर किए गए काम, मोदी ने साबित किया है कि अगर कुछ ठान लिया जाए तो वह संभव है। इसी का परिणाम है कि आज देश अर्थव्यवस्था से लेकर सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और विदेशों में देश की साख के मामलों में अग्रणी है। 

एक साधारण घर से प्रधानमंत्री पद तक

नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ। उनका बचपन एक सामान्य परिवार में बीता। सार्वजनिक जीवन में उनकी शुरुआती पहचान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से बनी। आगे चलकर वे भाजपा के संगठन में सक्रिय हुए और धीरे।धीरे राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने लगे।

सीएम पद पर रहते हुए गुजरात मॉडल की हर तरफ चर्चा

Read More राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल

2001 में वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने। लगभग 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने शासन किया। इस अवधि में गुजरात में सड़क, बिजली, औद्योगिक निवेश, सिंचाई और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कई पहल हुई। उनके समर्थक गुजरात मॉडल को विकास, निवेश और बुनियादी ढांचे पर केंद्रित शासन का उदाहरण मानते हैं।

Read More सांभर लेक थानाधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: सड़क निर्माण कार्य निर्बाध चलाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने थानाधिकारी कक्ष में की ट्रैप कार्रवाई 

लगातार तीन बार पीएम पद पर

Read More पुनर्मतदान ने बदली चार वार्डों की तस्वीर, चारों सीटें कांग्रेस के खाते में

2014 में नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा। उस समय देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, आर्थिक सुस्ती और रोजगार को लेकर असंतोष प्रमुख राजनीतिक मुद्दे थे। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिला और 26 मई, 2014 को मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 30 मई, 2019 को वे दूसरी बार प्रधानमंत्री बने और 9 जून, 2024 को तीसरी बार शपथ ली। 

स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री

एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि मोदी स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले पीएम हैं। यह तथ्य उनकी पीढ़ीगत पहचान को दर्शाता है। वे उस भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसने स्वतंत्रता के बाद की उदारीकरण, तकनीकी बदलाव, टेलीविजन और डिजिटल युग के बीच अपना राजनीतिक अनुभव प्राप्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जोधपुर सेंट्रल जेल का मामला : हार्डकोर बंदियों की कढ़ी-पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन में खलबली जोधपुर सेंट्रल जेल का मामला : हार्डकोर बंदियों की कढ़ी-पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन में खलबली
जोधपुर सेंट्रल जेल में हार्डकोर बंदियों की कड़ी-पूड़ी पार्टी का करीब 40 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने...
सीएम योगी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर बधाई, वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' के शुभारंभ की घोषणा
जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 में पुर्नमतदान में भाजपा ने मारी बाजी, कांग्रेस प्रत्याशी को 83 मतों से दी मात
खरगे-राहुल ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की
कोटा में री-पोलिंग के नतीजे : दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस की जीत
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों का दायरा बढ़ाया, ट्रंप की मांग के खिलाफ किया फैसला
डिजिटल युग में अंधविश्वास को मिलती मजबूती