सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बीसीआई लॉ छात्रों के व्यवहार को रेगुलेट नहीं कर सकती, नालसार छात्रों पर जारी दोनों नोटिफिकेशन रद्द

दीक्षांत समारोह विवाद को लेकर BCI ने लगाई थी नामांकन पर रोक

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बीसीआई लॉ छात्रों के व्यवहार को रेगुलेट नहीं कर सकती, नालसार छात्रों पर जारी दोनों नोटिफिकेशन रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के पास कानून के छात्रों के आचरण को नियंत्रित करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। अदालत ने हैदराबाद स्थित नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के छात्रों के खिलाफ जारी बीसीआई की अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया।

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया और राज्यों की बार काउंसिलों के पास विधि के छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि ऐसे अनुशासनात्मक अधिकार केवल छात्र के मूल संस्थान या संस्थान को संचालित करने वाले नियमों अथवा उप-नियमों के तहत निर्धारित प्राधिकारी के पास निहित होते हैं। बार काउंसिल किसी व्यक्ति पर अनुशासनात्मक अधिकार क्षेत्र केवल तभी हासिल करती है जब वह एक अधिवक्ता के रूप में नामांकित हो जाता है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के 13 अगस्त को जारी निर्देशों को कानूनी रूप से अमान्य करार दिया। उल्लेखनीय है कि बीसीआई अध्यक्ष ने नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद के वर्ष 2026 के स्नातक बैच के नामांकन पर रोक लगाने और उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर छात्रों व संकाय सदस्यों के खिलाफ जांच की मांग की थी, जिसे भारी सार्वजनिक विरोध के बाद स्वयं बीसीआई ने वापस ले लिया था।

शीर्ष अदालत नालसर के दो पूर्व छात्रों, मिहिरा सूद और अभिषेक तिवारी की एक रिट याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें बीसीआई अध्यक्ष के जारी इन विवादित निर्देशों को चुनौती दी गई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए ताबड़तोड़ हमले अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए ताबड़तोड़ हमले
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन...
भारत-बेल्जियम रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत, राजनाथ और थियो फ्रांकेन ने की द्विपक्षीय वार्ता
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई : रेंजर समेत तीन APO, बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त
एसएलबीसी की 170वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं और ऋण प्रवाह की समीक्षा, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने पर मंथन
दिल्ली: DJB भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने की मुलाकात
बीकानेर मारपीट प्रकरण : महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका पर दो दिन में जांच रिपोर्ट मांग