आरपीएससी की 2022 की प्राध्यापक-हिंदी परीक्षा में फर्जी डिग्री लगाने का मामला, अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही

आरपीएससी की 2022 की प्राध्यापक-हिंदी परीक्षा में फर्जी डिग्री लगाने का मामला, अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार
आरपीएससी प्राध्यापक-हिंदी परीक्षा-2022 में फर्जी डिग्री मामले में एसओजी ने वांछित आरोपी दीनदयाल मोलपुरिया (46) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर अभ्यर्थी ब्रह्म कुमारी को मेवाड़ यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी एमए हिंदी की मार्कशीट और डिग्री दिलाने में सहयोग का आरोप।

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की प्राध्यापक-हिंदी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में फर्जी डिग्री जारी कराने के मामले में एसओजी ने वांछित आरोपी दीनदयाल मोलपुरिया (46) निवासी रेगर बस्ती सरदार शहर चूरू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अभयर्थी ब्रह्म कुमारी को मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार चित्तौड़गढ़ के नाम से फर्जी एमए हिंदी की मार्कशीट और डिग्री उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आरोप है।

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि आरपीएससी की पात्रता जांच के दौरान ब्रह्म कुमारी ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी से जारी एमए हिंदी की डिग्री प्रस्तुत की थी। आरपीएससी अजमेर की ओर से सत्यापन कराने पर डिग्री विश्वविद्यालय द्वारा जारी नहीं किया जाना पाया गया। इसके बाद अभयर्थी के खिलाफ  असत्य शपथ पत्र प्रस्तुत कर फर्जी डिग्री के आधार पर नियुक्तिहासिल करने के प्रयास का मामला पुलिस थाना सिविल लाइंस अजमेर में  दर्ज किया गया।

खुलासा हुआ कि आरोपी दीनदयाल ने कौशल किशोर चंदन के माध्यम से मेवाड़ यूनिवर्सिटी से संपर्क कर ब्रह्म कुमारी के लिए फर्जी एमए हिंदी की मार्कशीट और डिग्री तैयार करवाई और बाबूलाल पटेल के माध्यम से उसे उपलब्ध कराई। एसओजी की टीम ने लगातार तलाश के बाद दीनदयाल को 30 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। उसे 3 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण में फर्जी डिग्री हासिल करने वाली ब्रह्म कुमारी सहित अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

 

Read More जयपुर में भाजपा ने खोले पत्ते : 150 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, सुनील कोठारी, विमल अग्रवाल, शैलेंद्र भार्गव, पुनीत कर्णावत और ज्योति खंडेलवाल मेयर की रेस में प्रमुख चेहरे

Read More आगरा रोड के कई वार्डों में बीसलपुर का पानी और सीवरेज नहीं, साफ-सफाई चौपट

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए ताबड़तोड़ हमले अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किए ताबड़तोड़ हमले
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन...
भारत-बेल्जियम रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत, राजनाथ और थियो फ्रांकेन ने की द्विपक्षीय वार्ता
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई : रेंजर समेत तीन APO, बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त
एसएलबीसी की 170वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं और ऋण प्रवाह की समीक्षा, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने पर मंथन
दिल्ली: DJB भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने की मुलाकात
बीकानेर मारपीट प्रकरण : महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका पर दो दिन में जांच रिपोर्ट मांग