मेघालय में दर्दनाक हादसा: ज़हरीली गैस की चपेट में आने से 4 मज़दूरों की मौत, सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलते ही हुआ हादसा

पुलिस और बचाव दल का राहत अभियान

मेघालय में दर्दनाक हादसा: ज़हरीली गैस की चपेट में आने से 4 मज़दूरों की मौत, सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलते ही हुआ हादसा
मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले में भूमिगत सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आने से असम के चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। टैंक का ढक्कन खोलते ही मजदूर बेहोश हो गए और उन्हें बचाने पहुंचे दो अन्य मजदूर भी हादसे का शिकार हो गए।

शिलांग। मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स ज़िले में एक भूमिगत सेप्टिक टैंक पर काम कर रहे असम के चार प्रवासी मज़दूरों की ज़हरीली गैस की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार अपराह्न करीब तीन बजे रंगडोकरम गांव में सेबेस्टियन सी. संगमा के घर पर हुई, जब मज़दूरों ने भूमिगत सेप्टिक टैंक का ढक्कन खोलने की कोशिश की। काम कर रहे दो मज़दूर ज़हरीले धुएं के संपर्क में आते ही लगभग तुरंत गिर पड़े।

उन्हें बचाने की कोशिश में दो मज़दूर मदद के लिए दौड़े लेकिन वे भी जल्द ही गैस की चपेट में आ गये। मरने वालों की पहचान मोफिदुर रोहमान (34), अजीयर रहमान (41), इस्माइल हुसैन (20), और रकीब हुसैन (22) के रूप में हुई है, ये सभी असम के दक्षिण सलमारा-मनकाचर ज़िले के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान अग्निशमन एवं बचाव सेवा के दो सदस्य भी मज़दूरों को निकालने की कोशिश में बेहोश हो गये। उन्हें तुरंत चिकित्सा मदद दी गयी और अब वे होश में आ गये हैं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि सेप्टिक टैंक में सही गैस आउटलेट या सोक पिट नहीं था, जिससे ज़हरीला धुआं जमा हो गया। इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज