ट्रंप को लगा उन्हीं के टैरिफ का डंक, 6 देशों ने रद्द की एफ-35 फाइटर जेट डील

2025 के रद्द सौदे : देश-दर-देश नुकसान

ट्रंप को लगा उन्हीं के टैरिफ का डंक, 6 देशों ने रद्द की एफ-35 फाइटर जेट डील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ऊंचे टैरिफ वाली अमेरिका फर्स्ट नीति एफ-35 लड़ाकू विमान प्रोग्राम पर भारी पड़ रही है। 2025 में पुर्तगाल, स्पेन और अन्य देशों ने सौदे रद्द या रोक दिए, जिससे लॉकहीड मार्टिन को अरबों डॉलर का नुकसान और नौकरियों पर खतरा बढ़ा। सऊदी सौदा एकमात्र उम्मीद है, पर राजनीतिक विवाद जारी हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति का मतलब है कि अमेरिका को पहले रखना। इसके तहत उन्होंने विदेशी सामान पर बहुत ऊंचे टैरिफ लगा दिए हैं, लेकिन यह नीति अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान एफ-35 के प्रोग्राम पर भारी पड़ रही है। 2025 में कई देशों ने एफ-35 खरीदने के सौदे रद्द कर दिए या रोक दिए। इससे लॉकहीड मार्टिन कंपनी को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। अमेरिकी नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।

ट्रंप के टैरिफ : अमेरिका को बचाने की कोशिश, लेकिन उलटा असर

ट्रंप ने 2025 में विदेशी सामान पर 10% से 50% तक टैरिफ लगा दिए। यह रेसिप्रोकल टैरिफ कहलाता है, मतलब जो देश अमेरिकी सामान पर टैक्स लगाते हैं, उन पर भी वैसा ही। अप्रैल 2025 तक औसत टैरिफ 27% हो गया, जो 100 साल का रिकॉर्ड है।

ट्रंप का कहना है कि इससे अमेरिकी नौकरियां बचेंगी। लेकिन एफ-35 के पार्ट्स दुनिया भर से आते हैं, टैरिफ से कीमत बढ़ गई, जिससे कई सहयोगी देश नाराज हो गए. वे अब यूरोपीय विमान जैसे राफेल, यूरोफाइटर या ग्रिपेन चुन रहे हैं। इससे एफ-35 का निर्यात संकट गहरा गया है।

Read More स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते

एकमात्र जीत : सऊदी अरब का सौदा, लेकिन मुश्किलें बाकी

Read More मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय

ट्रंप ने नवंबर 2025 में सऊदी अरब को एफ-35 बेचने की मंजूरी दी, यह नया ग्राहक है, लेकिन कांग्रेस की मंजूरी चाहिए। इजरायल बहुत नाराज है क्योंकि एफ-35 की ताकत इजरायल के पास थी। सऊदी-अमेरिका रिश्ते सुधारने के लिए यह कदम है, लेकिन अभी सौदा पक्का नहीं।

Read More ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना

अमेरिका पर क्या असर पड़ रहा है ?

यह रद्द सौदे एफ-35 प्रोग्राम को 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान पहुंचा रहे हैं, पेंटागन ने 2026 के लिए खरीद कम कर दी। अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी बोझ, हर घर पर 1,200 डॉलर का अतिरिक्त टैक्स पड़ेगा। सहयोगी देश अब मेक इन यूरोप पर जोर दे रहे हैं। ट्रंप की नीति से ठअळड रिश्ते खराब हो रहे हैं, लॉकहीड मार्टिन को नौकरियां कम होने का डर है। कुल मिलाकर अमेरिका फर्स्ट- अमेरिका के ही हितों पर चोट कर रही है।

2025 के रद्द सौदे : देश-दर-देश नुकसान

  • पुर्तगाल ने मार्च 2025 में 36 एफ-35 जेट खरीदने का प्लान रद्द कर दिया। पुराने एफ-16 की जगह यूरोपीय विकल्प जैसे राफेल या ग्रिपेन चुन लिया।
  • भारत ने एफ-35 को पूरी तरह खारिज कर दिया। एयरो इंडिया 2025 में अमेरिका ने इसे दिखाया, लेकिन 50% टैरिफ की वजह से कीमत बहुत ऊंची हो गई।
  • भारत अब अपनी स्वदेशी तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दे रहा है।
  • स्विट्जरलैंड का 36 जेटों का सौदा (9.1 बिलियन डॉलर) डगमगा रहा है। ट्रंप ने स्विस सामान जैसे घड़ियां और चॉकलेट पर 39% टैक्स लगाया, जो बाद में 15% हो गया, लेकिन स्विस सांसद नाराज हैं। 42000 लोगों ने रद्द करने की अपील पर हस्ताक्षर किए।
  • स्पेन ने 45-50 जेटों का सौदा तोड़ दिया। ट्रंप ने स्पेन को नाटो के 5% डिफेंस खर्च न करने पर फटकार लगाई और टैरिफ की धमकी दी। स्पेन अब योरोजेटर या फ्यूचर कॉम्बैट एयर सिस्टम खरीदेगा।
  • कनाडा ने 72 जेटों का सौदा रिव्यू कर लिया। 16 जेट मिल चुके हैं, लेकिन लागत बढ़ने और वर पर भरोसे की कमी से परेशानी हो रही।
  • स्वीडन का ग्रिपेन 10,000 नौकरियां देने का वादा कर रहा है, कुल मिलाकर, 150 जेटों का नुकसान और 72 अनिश्चित।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का नारेबाजी के बीच बहिर्गमन गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का नारेबाजी के बीच बहिर्गमन
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में रसोई और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों और किल्लत को लेकर विपक्षी सदस्यों ने...
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत नासाज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
प्रधानमंत्री मोदी ने दी सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई: सुरक्षा में उनके अनुशासन, समर्पण की जमकर की सराहना 
उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक : खेजड़ी पर कानून लाएगी सरकार, प्रारूप तैयार करने के लिए सब कमेटी का गठन
जल्द समाप्त होगा ईरान युद्ध : जबरदस्त सफल रहा है सैन्य अभियान, ट्रम्प बोले- कई मायनों में हासिल कर ली जीत
स्पेशल टीम ने किया खुलासा : वर्ल्ड कप टी-20 फाइनल मैच पर एक करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा, रावत नगर में छापा मारकर 10 को दबोचा
विधानसभा में उठा अवैध कॉलोनियों का मुद्दा, महावीर जयंती की छुट्टी 30 मार्च करने की मांग