ट्रंप ने दिया ईरान की घेराबंदी जारी रखने का आदेश : ईरान की अर्थव्यवस्था और तेल निर्यात पर दबाव बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया, ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही को रोकने की अपनाई रणनीति

समुद्री परिवहन अब तक के सबसे निचले स्तर पर

ट्रंप ने दिया ईरान की घेराबंदी जारी रखने का आदेश : ईरान की अर्थव्यवस्था और तेल निर्यात पर दबाव बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया, ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही को रोकने की अपनाई रणनीति

अमेरिका-ईरान वार्ता ठप, ट्रंप ने घेराबंदी कड़ी करने के आदेश दिए। व्हाइट हाउस बैठक में तेल निर्यात और बंदरगाह गतिविधियां रोकने की रणनीति तय हुई। ट्रंप परमाणु संवर्धन पर 20 साल की रोक की मांग पर अड़े हैं। होर्मुज में तनाव से समुद्री परिवहन घटा, गैस कीमतें बढ़ीं—जिसका असर उनकी लोकप्रियता और चुनावी संभावनाओं पर दिख रहा है।

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बात ठप होने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  प्रशासन को ईरान की घेराबंदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, व्हाइट हाउस में सोमवार को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ हुई बैठक में ट्रंप ने ईरान की अर्थव्यवस्था और तेल निर्यात पर दबाव बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया है। इसके तहत ईरानी बंदरगाहों से होने वाली जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह रोकने की रणनीति अपनाई गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप वर्तमान में अपनी इस मांग को छोडऩे के पक्ष में नहीं हैं कि ईरान कम से कम 20 वर्षों के लिए अपने परमाणु संवर्धन को स्थगित करने की शपथ ले और उसके बाद भी कड़े प्रतिबंधों को स्वीकार करे। ट्रंप ने अपने सहयोगियों से कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और परमाणु (एजेंसी) को बाद की (बातचीत) के लिए छोडऩे का ईरान का तीन चरणों वाला प्रस्ताव यह साबित करता है कि ईरान नेक नीयत से बातचीत नहीं कर रहा है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध में अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि ईरानी बंदरगाहों की सफल घेराबंदी के कारण, अमेरिका के पास अब अधिकतम लाभ की स्थिति है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि घेराबंदी जारी रहने से संघर्ष लंबा खिंच रहा है, जिससे गैस की कीमतों में वृद्धि हुई है। इसका असर ट्रंप की लोकप्रियता और मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की संभावनाओं पर भी पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के बड़े हमलों के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से समुद्री परिवहन अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

 

Read More स्पेसएक्स ने लांच की स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान, पहले कर दिया था रद्द

Read More पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक, बोले- पीछे मुड़कर देखने का नहीं है समय, विकास कार्यो में लाए तेजी

Read More दक्षिण कोरिया के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत, रक्षा मंत्री के साथ बैठक के बाद बोले राजनाथ

 

 

 

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर
टेलीविजन अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया शादी के 10 साल बाद जुड़वा बेटों के माता-पिता बनें। कपल ने सोशल...
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव