औद्योगिक रूप से सक्षम बनने के लिए प्रयास कर रहा है मध्य प्रदेश : यादव

विदेश से भी निवेशकों को आकर्षित करें

औद्योगिक रूप से सक्षम बनने के लिए प्रयास कर रहा है मध्य प्रदेश : यादव

हम लगातार निवेश के लिए अलग-अलग घरानों को आमंत्रित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के साथ-साथ हमने देश के कई राज्यों से भी निवेशकों को यहां बुलाने का अभियान चलाया है। 

मुंबई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश के उद्देश्य से विदेश यात्रा पर जाने के पूर्व कहा कि जहां निवेशक मिलेंगे, वहां जाने का हमारा दायित्व है। यादव ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा प्रदेश औद्योगिक रूप से सक्षम बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। हम लगातार निवेश के लिए अलग-अलग घरानों को आमंत्रित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के साथ-साथ हमने देश के कई राज्यों से भी निवेशकों को यहां बुलाने का अभियान चलाया है। 

हमारा कर्तव्य है कि हम विदेश से भी निवेशकों को आकर्षित करें। इसी संबंध में मैं जर्मनी और इंग्लैंड के दौरे पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में जो क्षमता और योग्यता है उसका सदुपयोग करने के लिए सरकार विशेष अभियान चला रही है। 2024 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार का दायित्व बनता है कि जहां-जहां भी निवेशक मिलें वहां जाएं। वे इस क्रम में पहले इंग्लैंड और बाद में जर्मनी की यात्रा पर हैं।

Tags: yadav

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2026 का समापन : विदेशी टूर ऑपरेटर्स के लिए शोकेस पैलेस ऑन व्हील्स, बायर्स का ध्यान किया आकर्षित द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2026 का समापन : विदेशी टूर ऑपरेटर्स के लिए शोकेस पैलेस ऑन व्हील्स, बायर्स का ध्यान किया आकर्षित
जयपुर में जीआईटीबी 2026 का 15वां संस्करण सीतापुरा स्थित जेईसीसी में सम्पन्न हुआ, जिसमें 50 देशों के 195+ विदेशी टूर...
आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 
ट्रंप ने दिया ईरान की घेराबंदी जारी रखने का आदेश : ईरान की अर्थव्यवस्था और तेल निर्यात पर दबाव बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया, ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही को रोकने की अपनाई रणनीति
तपते जयपुर में ठंडक की पहल : स्मारकों में पानी की फुहारों से पर्यटकों को राहत, शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पानी का छिड़काव
तपता राजस्थान, दबाव में बिजली तंत्र
घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त, इन कंपनियों पर रखें नजर
नाके पर निगरानी, हर वाहन पर नजर : अपराध कर फरार होने की कोशिश की तो तुरंत दबोचे जाएंगे बदमाश, 40 नाकाबंदी पॉइंट और 200 पुलिसकर्मी, रोज 500 वाहनों की जांच