अनुसूचित जाति आयोग में कई पदों पर नहीं हो रही भर्ती : यह दलितों के सामाजिक तथा संवैधानिक अधिकारों पर हमला, राहुल गांधी ने कहा- खीली पदों पर जल्द भर्ती करें सरकार 

सामाजिक अधिकारों पर सीधा हमला है

अनुसूचित जाति आयोग में कई पदों पर नहीं हो रही भर्ती : यह दलितों के सामाजिक तथा संवैधानिक अधिकारों पर हमला, राहुल गांधी ने कहा- खीली पदों पर जल्द भर्ती करें सरकार 

यह दलितों के सामाजिक तथा संवैधानिक अधिकारों पर जानबूझकर किया जा रहा हमला है। उन्होंने कहा कि आयोग में खाली पड़े पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की जानी चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर दलितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस वर्ग के हितों के लिए बने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की उपेक्षा की जा रही है, ताकि दलितों की आवाज दबाया जा सके। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग में कई पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है और यह दलितों के सामाजिक तथा संवैधानिक अधिकारों पर जानबूझकर किया जा रहा हमला है। उन्होंने कहा कि आयोग में खाली पड़े पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की जानी चाहिए।

गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का एक और सबूत देखिए। दलितों के अधिकारों की रक्षा करने वाले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को जानबूझकर उपेक्षित कर दिया गया है। इसके दो अहम पद पिछले एक साल से खाली पड़े हैं।उन्होंने कहा कि यह आयोग एक संवैधानिक संस्था है - इसे कमजोर करना दलितों के संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों पर सीधा हमला है।

आयोग नहीं तो सरकार में दलितों की आवाज कौन सुनेगा। उनकी शिकायतों पर कार्रवाई कौन करेगा। प्रधानमंत्री, जल्द से जल्द आयोग के सभी पद भरे जाने चाहिए, ताकि यह दलितों के हकों और अधिकारों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी प्रभावी रूप से निभा सके।

 

Read More 693 बांधों में 52.24 प्रतिशत पानी बचा, 227 पूरी तरह सूखे

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल