उत्तराखंड में खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोगों की मौत

रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई

उत्तराखंड में खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोगों की मौत

वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

देहरादून। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। उसमें सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सुबह कोतवाली श्रीनगर द्वारा खिर्सू चौबट्टा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना देते हुए रेस्क्यू को टीम की मांग की गई। जिस पर उप निरीक्षक देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि उक्त कार में सात लोग सवार थे। 

वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा तीन घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया, जबकि घटना में मृत चार लोगों के शवों को भी खाई से बाहर निकाल लिया गया है। मिश्र ने बताया कि टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त कार के आसपास गहन सर्चिंग की गई व प्राप्त आवश्यक सामान को जिला पुलिस को सौंप दिया है।

Tags: ditch

Post Comment

Comment List

Latest News

पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के प्रबंधकारिणी के चुनाव को लेकर विवाद उस वक्त हिंसक हो गया, जब नवनिर्मित...
गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी
पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी