केन्द्रीय गृह सचिव ने ली तैयारियों की बैठक : घर में कैश, मेडिकल किट, राशन, टॉर्च और मोमबत्तियां रखने की हिदायत

100 अत्यंत संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

केन्द्रीय गृह सचिव ने ली तैयारियों की बैठक : घर में कैश, मेडिकल किट, राशन, टॉर्च और मोमबत्तियां रखने की हिदायत
मिनस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने देश के कुल 35 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट बनाए हैं।

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर विभिन्न राज्यों में बुधवार को होने वाले सिविल डिफेंस मॉक अभ्यास से पहले मंगलवार को यहां केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक कर 244 सिविल डिफेंस जिलों में अभ्यास की तैयारियों पर चर्चा की। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी हमले की स्थिति में लोगों की सुरक्षा और बचाव तैयारियों को पुख्ता करना तथा लोगों को आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार करना है। इस बीच गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नागरिकों को यह हिदायत भी दी जाएगी कि वे अपने घरों में मेडिकल किट, राशन, टॉर्च और मोमबत्तियां रखें।

इसके अलावा कैश भी साथ रखें, क्योंकि इमरजेंसी में मोबाइल और डिजिटल ट्रांजैक्शन फेल हो सकते हैं। नार्थ ब्लॉक में सुबह वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से हुई बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव के साथ सिविल डिफेंस महानिदेशक और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव बैठक में वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से शामिल हुए।  

100 अत्यंत संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
बैठक में मुख्य सचिवों से कहा गया है कि वे सभी जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉक अभ्यास की तैयारियों को अंतिम रूप दें। मुख्य सचिवों से कुल 244 में से 100 अत्यंत संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों के साथ भीड़ वाले क्षेत्र तथा परमाणु और सैन्य प्रतिष्ठान वाले क्षेत्र शामिल हैं। यह मॉक अभ्यास पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, प. बंगाल, पूर्वोत्तर के राज्यों और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में किया जाएगा। 

3 कैटेगरी में बंटे देश के कुल 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट
मिनस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने देश के कुल 35 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट बनाए हैं। कुल 259 सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट को इनके इंपोर्टेंस या सेंसेटिविटी के आधार पर 3 कैटेगरी में बांटा गया है।

Read More आईएफएमएस 3.0 के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर, वित्तीय प्रबंधन को मिलेगा तकनीकी मजबूती का आधार

कैटेगरी-1: वो डिस्ट्रिक्ट हैं जो सबसे सेंसेटिव हैं। ऐसे कुल 13 डिस्ट्रिक्ट हैं। 
कैटेगरी-2 : 201 डिस्ट्रिक्ट 
कैटेगरी-3 : 45 डिस्ट्रिक्ट

Read More जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
फलता उपचुनाव के पूर्व टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान को एसटीएफ ने नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया। मतदान से...
प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार
असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत