संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने भी किया भारत की मांग का समर्थन, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का आह्वान  

भारत बहुपक्षीय व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण आवाज के रूप में उभर रहा 

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने भी किया भारत की मांग का समर्थन, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का आह्वान  
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र न्यूयॉर्क में शुरू हुआ है।

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र न्यूयॉर्क में शुरू हुआ है। इस सत्र में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद में सुधार का आह्वान किया है। इसे भारत की मांग के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग करता रहा है। वर्तमान में केवल पांच सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं, जिनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और चीन शामिल हैं। वर्तमान में भारत समेत ब्राजील और जापान सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की दावेदारी कर रहे हैं।

एंटोनियो गुटेरेस भी भारत के समर्थन में: इस बीच एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर आशावादी हैं, क्योंकि भारत बहुपक्षीय व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण आवाज के रूप में उभर रहा है। दुजारिक ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के चल रहे सत्र के दौरान बताया कि महासचिव सुरक्षा परिषद में सुधार के बहुत समर्थक हैं ताकि इसे 1945 की दुनिया के बजाय 2025 की दुनिया का अधिक प्रतिनिधित्व करने वाला बनाया जा सके। हालांकि यूएन महासचिव के इस समर्थन से चीन को मिर्ची लगनी तय मानी जा रही है, क्योंकि वही इकलौता स्थायी सदस्य है, जो विरोध करता है।

यूएनएससी की सदस्यता भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता: भारत लगातार विस्तारित यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के लिए प्रयासरत रहा है। पिछले साल, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद को बताया था कि भारत इस उद्देश्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में, उन्होंने कहा, भारत का दृढ़ विश्वास है कि समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने वाली एक सुधारित और विस्तारित यूएनएससी का स्थायी सदस्य बनने के लिए उसके पास सभी योग्यताएं हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत का महत्वपूर्ण योगदान :

Read More गांवों ने चुन लिए पंच-सरपंच : खानपुरा में सरपंच प्रत्याशी आपस में भिड़े, बीकानेर की बज्जू पंचायत समिति में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा

दुजारिक ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के योगदान पर भी प्रकाश डाला और कहा, भारत संयुक्त राष्ट्र प्रणाली का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है। वे बहुपक्षवाद के प्रबल समर्थक हैं। महासचिव के भारत सरकार के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। हमारे कई भारतीय सहयोगी यहां हमारे साथ काम करते हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में भारत की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

Read More पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका: 3 आप विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, राजनीतिक गलियारें में हलचल

यूएन सुरक्षा परिषद क्या है ?

Read More रूस-यूक्रेन जंग पर दांव, ट्रंप के शांति समझौते में पूरा यूरोप होगा शामिल?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) संयुक्त राष्ट्र का एक बुनियादी अंग है, जिसकी स्थापना 1945 में हुई थी और जिसका मुख्य कार्य अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। इसमें 15 सदस्य हैं, जिनमें 5 स्थायी सदस्य (पी5: चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम, और संयुक्त राज्य अमेरिका) शामिल हैं, जिनके पास वीटो पावर है। शेष 10 सदस्य देशों को संयुक्त राष्ट्र महासभा दो साल के कार्यकाल के लिए चुनती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण