Manipur में फिर भड़की हिंसा, 17 लोग घायल
अन्य जातीय समूह के इलाके में शवों को दफनाने पर हुआ विवाद
मणिपुर में इम्फाल पश्चिम के सेनजम चिरांग में हथियारबंद कुकी बदमाशों के हमले में मणिपुर पुलिस के एक जवान समेत दो लोग घायल हो गये।
इंफाल। हिंसा से झुलस रहे मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों और मैतेई समुदाय के बीच झड़प हो गई। हालात को काबू करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से हवाई फायरिंग के साथ-साथ आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस झड़प में 17 लोग घायल हो गए। इंफाल और पश्चिमी इंफाल में कर्फ्यू में जो छूट दी गई थी उसे इस झड़प के कारण वापस ले लिया गया है।
महिलाओं ने किया सुरक्षाबलों पर पथराव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित मैतेई समुदाय की महिलाए बफर जोन को पार करने की कोशिश कर रही थी। जब असम राइफल्स ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाने शुरु कर दिए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने हवा में फायर किए और आंसू गैस के गोले भी दागे।

Comment List