मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट

अज्ञात व्यक्तियों ने मतदान केंद्र के पास गोलीबारी की

मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 2/16 श्रीवन हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र, लुवांगशांगबाम ममांग लीकाई मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह ने थौबल में मतदान किया।

इम्फाल। मणिपुर में पहले चरण का मतदान फायरिंग, इलेक्ट्रॉनिक वोटंग मशीन (ईवीएम) के नष्ट होने और हथियारबंद लोगों द्वारा मतदाताओं को धमकाने की सूचनाओं के कारण बाधित हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और नौ बजे तक इनर मणिपुर में 13.82 प्रतिशत और आउटर मणिपुर में 11.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने श्रीवन हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र, लुवांगशांगबाम ममांग लीकाई मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह ने थौबल में मतदान किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मतदान केंद्र 5/31, थोंगजू में कुछ लोगों ने कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा एक विशेष उम्मीदवार के लिए जबरन वोट डालने का आरोप लगाते हुए ईवीएम को नष्ट कर दिया। थम्नापोकपी में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मतदान केंद्र के पास गोलीबारी की, जिससे संघर्ष और अराजकता फैल गई।

Tags: firing

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी
ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका के साथ बातचीत को सैन्य संघर्ष का विस्तार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...
फल और सब्जियों के भाव आसमान पर : गर्मी से आवक कमजोर होने का असर, अलग-अलग बाजारों में भारी अंतर
'दलाल' देश बना शांतिदूत? कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र पर हमला ; शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग
जयपुर कनेक्शन वाला लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ फर्जी पासपोर्ट से फरार, सऊदी अरब में छिपने की आशंका
बाजारों के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम : जयपुर व्यापार महासंघ व नगर निगम की बैठक में पार्किंग, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर बनी सहमति
भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों में नई उम्मीद : भारत परस्पर सम्बन्धों को 'भविष्योन्मुखी साझेदारी' में बदलने पर सहमत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों का दृष्टिकोण समान