सिंदूर मिटाने की हरकत का जवाब दे रही सेना : एकता के लिए कांग्रेस निकाल रही जय हिंद यात्रा, रागिनी नायक ने कहा- पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा है देश

हमारी सेना पाकिस्तान में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बना रही है

सिंदूर मिटाने की हरकत का जवाब दे रही सेना : एकता के लिए कांग्रेस निकाल रही जय हिंद यात्रा, रागिनी नायक ने कहा- पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा है देश

ग्रेस की जय हिंद यात्रा का मकसद सेना का मनोबल बढाना और पाकिस्तान के  खिलाफ एकजुटता का संदेश देना है। 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निर्दोष सैलानियों पर धर्म पूछकर सिंदूर मिटाने की पहलगाम में जो कायराना हरकत की है, उसका भारत और हमारी सेना ने आपरेशन सिंदूर के जरिए करारा जवाब दिया है तथा अब पूरा देश सेना तथा सरकार के साथ खड़ा है एवं इसी एकता का संदेश देने के लिए कांग्रेस जय हिंद यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस ने कहा कि आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार तथा सेना ने जो कार्रवाई की है, उसके साथ पूरा देश एकजुट है। हमारी सेना पाकिस्तान में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बना रही है, लेकिन उसकी सेना हमारे गुरुद्वारे और निर्दोष नागरिकों पर हमला कर अपने ओच्छे और इरादों का प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की जय हिंद यात्रा का मकसद सेना का मनोबल बढाना और पाकिस्तान के खिलाफ एकजुटता का संदेश देना है। 

पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने संकट के इस दौर में देश की एकता के लिए जय हिंद यात्रा को जरूरी बताते हुए कहा कि इससे दुनिया को संदेश जाएगा कि पूरा देश पाकिस्तान की हरकत के विरुद्ध एक होकर खड़ा है। हमारी सेना दुश्मन की हरकत का करारा जवाब दे रही है और इस अभियान में देश का हर नागरिक सेना और भारत सरकार के साथ कदम  से कदम उठाने को तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी नेता राहुल गांधी ने पहलगाम हमले के तुरंत  बाद बुलाई गई पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की पहली और दूसरी बैठक में सरकार तथा सेना का साथ देने एवं उनके हर कदम का समर्थन करने का आह्वान किया है। कार्य समिति के इस फैसले को ²ढता से  और आगे बढाने के लिए पार्टी अब जय हिंद यात्रा का आयोजन कर रही है और देश  के सभी वर्गों के लोगों को बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होना चाहिए।

नायक ने कहा कि देश के निर्दोष सैलानियों की धर्म पूछकर हत्या  करने वाले आतंकवादियों के बाद अब पाकिस्तानी सेना पुंछ में निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। हमारे गुरुद्वारों पर हमला किया जा रहा है और आतंकवाद का पोषण करने वाला पाकिस्तान उस एफ 16 विमान का भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है, जिसे अमेरिका ने आतंकवाद के विरुद्ध इस्तेमाल के लिए उसे दिया था। पाकिस्तान के साथ भारत ने हमेशा मित्रता का व्यवहार किया है और उससे राजनीतिक संबंध बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन पाकिस्तान ने हर बार भारत की शांति की पहल को ठुकराया और पीठ पर छुरा घोंपा है।

पाकिस्तानी सेना के हमले में हमारे सीमावर्ती इलाकों के जिन  निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है भारत सरकार को उन लोगों की मदद  करनी चाहिए और घायलों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी  चाहिए। सिंदूर को उन्होंने हर महिला के लिए कीमती बताया और कहा कि सेना ने सिंदूर मिटाने के आतंकी हमले के खिलाफ सशस्त्र बलों की कार्रवाई के बाद पर  प्रेस कांफ्रेंस के लिए जिस तरह से कर्नल सोफिया कुरैशी तथा विंग कमांडर व्योमिका सिंह का चयन किया है, वह काबिले तारीफ है। 

Read More सेना ने कर्नल पुरोहित को ब्रिगेडियर रैंक पर पदोन्नति की दी मंजूरी : मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आए थे, एनआईए की अदालत ने किया था बरी

 

Read More सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित