58 वर्ष के हुए अक्षय कुमार : बैंकाक में किया बावर्ची का काम, फिल्म ‘खिलाड़ी’ से चमका था किस्मत का सिक्का

वर्ष 1994 अक्षय कुमार के सिने करियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ

58 वर्ष के हुए अक्षय कुमार : बैंकाक में किया बावर्ची का काम, फिल्म ‘खिलाड़ी’ से चमका था किस्मत का सिक्का

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार 58 वर्ष के हो गए।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार 58 वर्ष के हो गए। अक्षय कुमार (मूल नाम राजीव भाटिया) का जन्म 09 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका बचपन दिल्ली में बीता। पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्षय बैंकाक चले गए और वहां बावर्ची का काम करने लगे। इस दौरान वह वहां मार्शल आर्ट सीखा करते थे। बैंकाक से लौटने के बाद अक्षय कुमार मुंबई आ गए और मार्शल आर्ट ट्रेनर का काम करने लगे। इसी दौरान अक्षय की मुलाकात फिल्मकार प्रमोद चक्रवर्ती से हुई। प्रमोद चक्रवर्ती ने उनसे अपनी फिल्म ‘दीदार’ में काम करने की पेशकश की। इससे पहले हालांकि उनकी फिल्म ‘सौगंध’ प्रदर्शित हो गई।

इस बीच निर्देशक अब्बास मस्तान की नजर अक्षय कुमार पर पड़ी। उन्होंने उनसे अपनी फिल्म ‘खिलाड़ी’ में काम करने का प्रस्ताव किया। वर्ष 1992 में प्रदर्शित रहस्य और रोमांच से भरी यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई और वह काफी हद तक इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब हो गए। फिल्म ‘खिलाड़ी’ की सफलता के बाद अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए। ‘खिलाड़ी’ के बाद अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से मशहूर हो गए। इसके बाद फिल्मकारों ने उन्हें लेकर खिलाड़ी टाइटल वाली कई फिल्मों का निर्माण किया। इनमें ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘सबसे बडा खिलाड़ी’, ‘खिलाड़ीयों का खिलाड़ी’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’, ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, ‘खिलाड़ी 420’ आदि है।

वर्ष 1994 अक्षय कुमार के सिने कैरियर के लिए अहम वर्ष साबित हुआ। इसी वर्ष उनकी ‘ये दिल्लगी’, ‘मोहरा’, ‘सुहाग’, ‘ऐलान’ और ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में उन्हें निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा के साथ पहली बार काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित भी किए गए। वर्ष 1994 में ही प्रदर्शित फिल्म ‘मोहरा’ उनके सिने करियर की सर्वाधिक सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

 

Read More ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का ट्रेलर रिलीज : जैकी श्रॉफ का दिखा दमदार अंदाज, बच्चों की कल्पनाओं पर आधारित फिल्म की कहानी

Read More कोलकाता में होगा ‘आखिरी सवाल’ का मेगा प्रमोशन : संजय दत्त समेत पूरी टीम करेगी शिरकत, जानें रिलीज डेट

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत