आमिर खान ने फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब पर रिलीज करने का किया फैसला, अब दर्शक सस्ते और आसान तरीके से देख पाएंगे फिल्म 

‘फिल्म में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा की मुख्य भूमिका  

आमिर खान ने फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब पर रिलीज करने का किया फैसला, अब दर्शक सस्ते और आसान तरीके से देख पाएंगे फिल्म 
आमिर खान ने अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब मूवीज-ऑन-डिमांड पर रिलीज करने का फैसला किया है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान ने अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को यूट्यूब मूवीज-ऑन-डिमांड पर रिलीज करने का फैसला किया है, जिससे यह फिल्म दुनिया के हर कोने तक सस्ते और आसान तरीके से पहुंच सके।

आमिर खान ने ऐलान किया कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब 1 अगस्त 2025 से यूट्यूब पर पूरी दुनिया में रिलीज की जाएगी। भारत में यह फिल्म 100 में मिलेगी, जबकि अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन समेत 38 देशों में यह लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी।

आमिर खान ने कहा- पिछले 15 सालों से मैं इस बात की कोशिश कर रहा था कि उन लोगों तक कैसे पहुंचा जाए, जो थिएटर तक नहीं जा सकते, या जो किसी वजह से थिएटर नहीं जा पाते। अब आखिरकार वो वक्त आ गया है, जब सब कुछ एक साथ ठीक बैठ रहा है। हमारी सरकार ने यूपीआई शुरू किया और अब भारत दुनिया में नंबर 1 है इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट्स में। इंटरनेट की पहुँच भी भारत में बहुत तेजी से बढ़ी है और हर दिन बढ़ रही है। साथ ही यूट्यूब लगभग हर डिवाइस में होता है। अब हम भारत के बड़े हिस्से और दुनिया के बहुत से लोगों तक फिल्में पहुंचा सकते हैं।

आमिर ने कहा मेरा सपना है कि सिनेमा हर किसी तक पहुंचे, वो भी सही और सस्ते दामों में। मैं चाहता हूं कि लोग सिनेमा को जब चाहें, जहां चाहें, तब देख सकें। अगर ये तरीका सफल होता है, तो क्रिएटिव लोग अलग-अलग कहानियां कह पाएंगे, बिना बॉर्डर या दूसरी रुकावटों की चिंता किए। यह नए कलाकारों और फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले लोगों के लिए भी एक शानदार मौका होगा। यदि यह आइडिया काम कर गया, तो यह सबके लिए फायदेमंद साबित होगा।

Read More जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें कीं साझा, पिता संग भावुक पल और पति संग रोमांटिक अंदाज चर्चा में

आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखित ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें दस नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है। 

Read More अली अब्बास जफर की अगली फिल्म मार्च 2027 में होगी रिलीज, वाईआरएफ ने रिलीज डेट की घोषित

 

Read More जी सिनेमा पर होगा फिल्म ‘आजाद’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर, अजय देवगन संग अमन देवगन और राशा थडानी आएंगे नजर

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में हिन्दी में पढ़ाए जा रहे 123 साहित्यकार : महिला लेखक महज 13, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक बमुश्किल एक-एक दो-दो  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में हिन्दी में पढ़ाए जा रहे 123 साहित्यकार : महिला लेखक महज 13, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक बमुश्किल एक-एक दो-दो 
दैनिक नवज्योति की पड़ताल में सामने आया कि राजस्थान के सरकारी स्कूलों की कक्षा 6 से 12 तक की हिंदी...
राज काज में क्या है खास, जानें
विशाल गिद्ध इंडियन वल्चर का रेस्क्यू एंड रिलीज़, स्वस्थ होकर लौटा अपने प्राकृतिक आवास
गुजरात जा रही लग्जरी बस से 140 कार्टन बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
ट्रक-बस की भीषण भिड़ंत : शिक्षक समेत दो की मौत, 10 यात्री घायल
पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला