अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ रूपये से की अधिक कमाई

दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ रूपये से की अधिक कमाई

इस तरह फिल्म हाउसफुल 5 भारतीय बाजार में 10 दिनों में 153 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने भारतीय बाजार में 150 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। बॉलीवुड फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त 06 जून को रिलीज हुयी है।इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ,रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, डीनो मोरिया,चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितेन धीर,सौंदर्या शर्मा, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर जैसे सितारे हैं।

फिल्म हाउसफुल 5 दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज की गयी है। हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। हर दिन फिल्म पर झमाझम नोटों की बारिश हो रही है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म हाउसफुल 5 ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 127.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। वहीं आठवें दिन फिल्म ने 06 करोड़ और नौवें दिन 9.5 करोड़ की कमाई की। वहीं अब दसवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म हाउसफुल 5 ने दसवें दिन 11 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म हाउसफुल 5 भारतीय बाजार में 10 दिनों में 153 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी लगातार तीसरे दिन हरें निशान में बंद हुए शेयर बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से अधिक बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 208 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत बंद हुआ। ऑटो, धातु...
निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला
अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब
पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई