बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता राहुल रॉय 59 वर्ष के हुए, अपने करियर 30 फिल्मों में काम किया

फिल्म गुमराह में खलनायक का किरदार निभाया

 बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता राहुल रॉय 59 वर्ष के हुए, अपने करियर 30 फिल्मों में काम किया

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता राहुल रॉय आज 59 वर्ष के हो गए। 09 फरवरी 1966 को जन्मे राहुल रॉय ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1990 में प्रदर्शित महेश भट्ट की फिल्म आशिकी से की

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता राहुल रॉय आज 59 वर्ष के हो गए। 09 फरवरी 1966 को जन्मे राहुल रॉय ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1990 में प्रदर्शित महेश भट्ट की फिल्म आशिकी से की। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। रोमांटिक प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म के सभी गीत उन दिनों चार्टबस्टर हुए थे, जिन्होंने फिल्म को सुपरहिट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। वर्ष 1992 में राहुल रॉय को एक बार फिर से महेश भट्ट के निदेशन में बनी फिल्म जूनन में काम करने का अवसर मिला।इस फिल्म में राहुल राय ने अपने नेगेटिव किरदार से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसी वर्ष राहुल रॉय की सपने साजन के, जनम, गजब तमाशा, दिलवाले कभी ना हारे जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं हुई।

 वर्ष 1993 में राहुल रॉय को एक बार फिर से महेश भट्ट की फिल्म फिर तेरी कहानी याद आई में काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म टेलीविजन के लिए बनाई गई थी। फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसी वर्ष राहुल रॉय ने महेश भट्ट की एक और फिल्म गुमराह में खलनायक का किरदार निभाया जो पसंद किया गया। राहुल रॉय का करियर जब फिल्मों में नहीं चल पाया और लंबा ब्रेक हो गया था तो उन्होंने वर्ष 2016 में सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया और विजेता भी बने, फिर भी उनके करियर में इसका कोई फायदा नहीं हो सका। राहल रॉय ने हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने अपने करियर में लगभग 30 फिल्मों में काम किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

13 और 15  को आरटीओ झालाना में लगेगा परमिट कैम्प : हीरापुरा बस स्टैंड तक आसान होगी यात्रियों की पहुंच, परमिट होंगे जारी 13 और 15  को आरटीओ झालाना में लगेगा परमिट कैम्प : हीरापुरा बस स्टैंड तक आसान होगी यात्रियों की पहुंच, परमिट होंगे जारी
परिवहन मुख्यालय की ओर से पहले ही हीरापुरा बस स्टैंड से जुड़े टेम्पो के लिए दस रूट स्वीकृत किए जा...
अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप : वर्ल्ड चैंपियन अरशान बने मिस्टर राजस्थान, जयपुर के कृष्ण प्रजापत ने जीता जूनियर मिस्टर राजस्थान खिताब
विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में
जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड
ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना
बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिएक्टर पैमाने पर रही 3.5 रिएक्टर